
बसना
भाजपा नेता डॉ.सम्पत अग्रवाल ने नीलांचल परिवार के साथ मनाया जन्मदिवस
बसना,10 मई। नीलांचल सेवा समिति मुख्यालय में बसना विधानसभा क्षेत्र के चहेते, जन जन के प्रिय, बसना माटी पुत्र, जनसेवक, नीलांचल सेवा समिति के संस्थापक एवं नगर पंचायत बसना पूर्व अध्यक्ष भाजपा नेता डॉ.सम्पत अग्रवाल जी का जन्मदिवस श्री जगन्नाथ महाप्रभु जी की पूजा अर्चना कर बडे़ ही हर्षोल्लास के साथ केक काटकर मनाया गया। इस मौके पर नगर पंचायत बसना अध्यक्ष गजेन्द्र साहू,उपाध्यक्ष सुमित अग्रवाल, रामचंद्र अग्रवाल, लखन मुनि, मोटीवेशनल स्पीकर आदेश सोनी, पत्रकार सेवकदास दीवान, पार्षद शीत गुप्ता, पार्षद डेनियल पीटर, जर्नलिस्ट प्रकाश सिन्हा, विकास वाधवा, निर्मलदास, कामेश बंजारा, आकाश सिन्हा, अश्वनी प्रधान, विजय पटेल, रवि चौहान, अग्रवाल परिवार सहित नीलांचल सेवा समिति परिवार के सदस्यगण उपस्थित रहें।