बसना

बसना जनपद पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं जनपद सदस्यों ने ली शपथ, विधायक डॉ.सम्पत अग्रवाल ने दी बधाई

बसना/बसना के जनपद परिसर में शुक्रवार को जनपद पंचायत के नव निर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ। इस अवसर पर श्रीमती डिलेश्वरी मिलाप राम निराला ने जनपद अध्यक्ष पद की शपथ ली, जबकि उपाध्यक्ष पद के लिए मोहित कुमार रामसागर पटेल ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण की। इनके साथ ही जनपद सदस्यों ने भी अपने-अपने पदों की शपथ ली।
समारोह में बसना विधायक डॉ.सम्पत अग्रवाल शामिल हुए तथा उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए जनपद पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं समस्त जनपद सदस्यों को शपथग्रहण करने की बधाई दी तथा जनपद पंचायत की भूमिका और विकास कार्यों को लेकर अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर जनपद क्षेत्र के विकास को लेकर विभिन्न योजनाओं पर चर्चा भी हुई। समारोह के दौरान नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष ने जनपद क्षेत्र के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्धता जताई और पारदर्शी प्रशासन देने का आश्वासन दिया। शपथ ग्रहण कार्यक्रम के सफल आयोजन में संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
कार्यक्रम में विशेष रूप से विधानसभा संयोजक डॉ.एनके अग्रवाल, पूर्व नगर पंचायत उपाध्यक्ष सुमित अग्रवाल, विधायक कार्यालय प्रभारी एवं जनपद सदस्य प्रकाश सिन्हा, कामेश बंजारा,एसडीएम मनोज खाण्डे, तहसीलदार ममता ठाकुर, सीईओ पीयूष ठाकुर, खोलबाहरा निराला,आकाश सिन्हा, जनपद सदस्यगण, जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।

JIVAN DAS

भारत अंचल के फाउंडर और ओनर है।संपर्क मो.न.-7354223749

Related Articles

मौसम
BALODA BAZAR Bhantapara
Back to top button