खेलपिथौरा

बम्हनी के ब्राइट इंग्लिश मीडियम स्कूल में हुआ वार्षिक क्रीड़ा उत्सव का आयोजन

पिथौरा। ग्राम बम्हनी के छत्तीसगढ़ ब्राइट इंग्लिश मीडियम स्कूल में 31 जनवरी को वार्षिक क्रीड़ा उत्सव का आयोजन किया गया। मुख्य रूप से कबड्डी, खो-खो, दौड़,रिलेरेश, स्लो सायकल, अरेंज डिस्पोजल, फुगड़ी आदि खेलों का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा पहली से आठवीं तक के बच्चों ने भाग लिया। उक्त उत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम पंचायत बम्हनी सरपंच श्री उमेश प्रधान शामिल हुए। प्रतियोगिता में विजयी छात्र-छात्राओं को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु प्रमाण पत्र,पदक और ट्रॉफी के द्वारा सम्मानित किया गया।

इस मौके पर नरेश जाल, अंजली जाल,विभु मलिक, अनिल ताण्डी, तिलक खड़िया, पूजा प्रधान, पुष्पा ताण्डी, अर्चना भोई, रामशिला बरिहा,पीली चौहान, ख्याति पटेल, विमला चौधरी,किरण चौहान, चंद्रिका प्रधान, सोमनाथ जगत, झरना खांडे,समस्त शिक्षक एवं पालकगण के सहयोग से संपन्न हुआ।

JIVAN DAS

भारत अंचल के फाउंडर और ओनर है।संपर्क मो.न.-7354223749

Related Articles

मौसम
BALODA BAZAR Bhantapara
Back to top button