
विधायक डॉ.सम्पत अग्रवाल ने अधिकारियों के साथ ली समीक्षा बैठक
बसना। जनपद पंचायत सभागार में विधायक डॉ सम्पत अग्रवाल ने बुधवार को अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने सभी विभागों की बारी बारी से समीक्षा की। राजस्व विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, कृषि विभाग, सहकारिता विभाग, उद्यानिकी विभाग, वन विभाग, ट्राइवल विभाग, लोक निर्माण विभाग, जल संसाधन विभाग, पशु चिकित्सा विभाग, खाद्य विभाग, पुलिस विभाग, बिजली विभाग आदि विभागों का क्रियान्वयन की समीक्षा की। इस दौरान लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ देने के लिए चर्चा की तथा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में जितने भी विकास कार्य चल रहे हैं,उनको जल्द से जल्द पूरा किया जाए। इसके अलावा विधायक ने सरपंचों व ग्राम पंचायतों के अधुरें पड़े विकास कार्यों के बारे में जानकारी ली। विधायक ने अधिकारियों से जनता के बीच विश्वास कायम रखने का निर्देश दिए। बैठक में उपस्थित संबंधित विभाग के अधिकारियों ने अपने-अपने विकास कार्यों के बारे में विधायक को अवगत कराए। बैठक में नगर पंचायत उपाध्यक्ष सुमित अग्रवाल, जनपद पंचायत सीईओ सनत महादेवा, तहसीलदार कृष्ण कुमार साहू एवं अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद थे।