बसना

विधायक कार्यालय में विराजे गणपति,विधि-विधान से विधायक डॉ.सम्पत अग्रवाल ने की पूजा अर्चना

बसना। गणेशोत्सव की धूम पूरे शहर में देखी जा सकती है। शहर के विभिन्न चौक चौराहों में गणेश जी की प्रतिमा स्थापित की जा रही है। लोग अपने आफिस और घर में भी गणेश जी की प्रतिमा स्थापित कर रहे हैं। इसी कड़ी में आज बसना विधायक डॉ.सम्पत अग्रवाल ने अपने निज निवास वार्ड क्रमांक 03 जगदीशपुर रोड़ नीलांचल भवन स्थित विधायक कार्यालय में विद्यनहर्ता की प्रतिमा स्थापित किए है। शुभ मूहूर्त में पूरे विधि विधान के साथ पंडित ने मंत्रोचार कर गणेश स्थापना पूरी की। इस दौरान कार्यालय के सभी स्टाफ एवं सहयोगियों ने मिलकर विधायक डॉ.सम्पत अग्रवाल के साथ पूजा अर्चना की। इस दौरान विधायक डॉ.सम्पत अग्रवाल ने भगवान गणेश से हाथ जोड़ कर प्रार्थना की कि वे सभी के जीवन में सुख शांति और समृद्धि और वैभव प्रदान करें। लोगों के विद्यनों हरे। शहर और प्रदेश में खुशहाली का माहौल है। पूजा पाठ के बाद भगवान गणेश को फल फूल चढ़ाए गए। मोदक का भोग लगाया गया और सभी भक्तगणों को प्रसाद वितरण किया गया है।

विधायक डॉ.सम्पत अग्रवाल ने कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी हमारे प्रभु गणपति बप्पा हमारे घर पधारे है। आज गणेशोत्सव के प्रथम दिन विधि विधान से पूजा अर्चना कर गणेश की स्थापना की गई। पूज्य प्रभु से हमारी यही प्रार्थना है कि वे सब के जीव में सुख-शांति खुशहाली प्रदान करें। सब के कष्टों को दूर करें। इसी के साथ पूरे शहरवासियों मेरी और मेरे परिवार की ओर से इस महा पर्व गणेशोत्सव की बधाई और शुभकामनाएं। इस अवसर पर पुजारी किशोर महाराज,विधायक कार्यालय प्रभारी प्रकाश सिन्हा, स्काउट गाइड संघ अध्यक्ष एवं पार्षद शीत गुप्ता,वरिष्ठ भाजपा नेता त्रिलोचन नायक, बंजारा समाज संभागीय अध्यक्ष कामेश बंजारा, विधायक प्रतिनिधि अरविंद मिश्रा, विकास वाधवा, मोहित पटेल, छबीलाल रात्रे, निर्मलदास, संजय भोई, आकाश सिन्हा, त्रिलोचन भोई, भाजपा पदाधिकारी सहित वार्डवासी मौजूद रहे।

JIVAN DAS

भारत अंचल के फाउंडर और ओनर है।संपर्क मो.न.-7354223749

Related Articles

मौसम
BALODA BAZAR Bhantapara
Back to top button