
श्रीमद्भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ में शामिल हुए नीलांचल संस्थापक श्री संपत अग्रवाल
बसना (छत्तीसगढ़)// बसना विधानसभा के ग्राम अंकोरी(टांडा)के समस्त निवासियों के द्वारा आठ दिवसीय श्रीमद्भागवत महापुराण नामयज्ञ का आयोजन किया गया। जिसमें कथा रसपान करने नीलांचल सेवा समिति के संस्थापक एवं नगर पंचायत बसना पूर्व अध्यक्ष श्री सम्पत अग्रवाल पहुंचकर हेमंत तिवारी महाराज जी का वस्त्र परिधान व श्रीफल से सम्मान किये।
तत्पश्चात नीलांचल संस्थापक ने पूजा अर्चना कर समस्त क्षेत्रवासियों की उज्जवल भविष्य और सुखमय जीवन की कामना की।
आम जनमानस को संबोधित करते श्री अग्रवाल ने नीलांचल सेवा समिति के समस्त जनहित सेवा कार्यों के बारे बताते हुए नीलांचल के सदस्य बनकर अधिक से अधिक लाभ लेने के बात की।
इस दौरान नीलांचल ग्राम प्रभारी जीवन लाल राठौर, नीलांचल सेक्टर प्रभारी लोकनाथ साव , सरपंच रवि डडसेना, मुरली डडसेना, नारायण राठौर, नरेंद्र राठौर,महेंद्र प्रधान,देवनाथ राठौर, छेदीराम नायक, समिति अध्यक्ष परमानंद नायक, कुंजलाल नायक, गोविंद, नीलमणि, रामदास चंद्रशेखर नायक, अलेख नायक, अनिल नायक,रमेश नायक, गौतम नायक, गोकुल नायक, उपसरपंच लकेश्वरी नायक,बिलासिनी बाई, रामेश्वरी, मंगल नायक, नगर पंचायत बसना अध्यक्ष गजेंद्र साहू,पीआरओ अश्वनी प्रधान व ग्रामवासी उपस्थित थे।