बसना

गढ़फुलझर: नीलांचल संस्थापक श्री सम्पत अग्रवाल ने किया घोषणा, एक घंटे के अंतर्गत कराया गया बोर खनन

बसना(छत्तीसगढ़)// गढ़फुलझर धान संग्रहण केंद्र में हेमाल संघ के द्वारा भव्य मंदिर बनाकर पूरे विधि विधान से संकट मोचन हनुमानजी की मूर्ति स्थापना किया गया। भगवान हनुमान जी की पूजा अर्चना कर क्षेत्रवासियों की स्वस्थ, सुखमय जीवन की मंगल कामना की।भीषण गर्मी में पानी की समस्या को देखते हेमाल संघ की मांग पर मंदिर प्रांगण में नीलांचल सेवा समिति के संस्थापक एवं पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष श्री सम्पत अग्रवाल ने नलकूप खनन की घोषणा की। जिसे पूजा समापन के पश्चात 1 घण्टे में ही बोर खनन कराया गया। नीलांचल के द्वारा किए गए इस जनहित सेवा कार्य को देखकर ग्रामवासी एवं क्षेत्रवासियों में अपार खुशी देखा गया। आज हर एक व्यक्ति नीलांचल सेवा समिति को हृदय से धन्यवाद दे रहा है।

JIVAN DAS

भारत अंचल के फाउंडर और ओनर है।संपर्क मो.न.-7354223749

Related Articles

मौसम
BALODA BAZAR Bhantapara
Back to top button