पिथौरा

नर सेवा नारायण सेवा की परिकल्पना को साकार करते डॉ. सम्पत अग्रवाल, नीलांचल जनसंपर्क टीम ने बैठक ली।

पिथौरा,09 जून 2022/बसना विधानसभा क्षेत्र के ग्राम अटठारहगुडी एवं लहरोद में नीलांचल सेवा समिति की जनसंपर्क टीम के द्वारा विशेष बैठक आयोजित किया गया।

जिसमें नीलांचल सेवा समिति के संस्थापक एवं नगर पंचायत पूर्व अध्यक्ष डॉ.सम्पत अग्रवाल के द्वारा नर सेवा नारायण सेवा की परिकल्पना को साकार करते हुए निस्वार्थ भाव से किये जा रहे स्वास्थ्य संबंधी सेवा कार्य जैसे नीलांचल निशुल्क एंबुलेंस सेवा, निशुल्क उपचार सेवा, स्वास्थ्य शिविर,नेत्र शिविर, रक्तदान शिविर, सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन, खेल खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने प्रतियोगिता का आयोजन,शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान इत्यादि के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई एवं अधिक से अधिक नीलांचल सेवा समिति की सदस्यता लेने की बात कही।

इस दौरान नीलांचल जनसंपर्क टीम से के.के.शर्मा, अश्वनी प्रधान,विजय पटेल,उद्धव पटेल, लक्ष्मी दीप के साथ ग्राम अटठारहगुडी में अम्बिका भोई, सविता साहू, भावना यादव, सोनिया डड़सेना, कांति सिन्हा, जगेश्वरी भोई, द्रौपदी सिन्हा,अन्पुर्णा सामल,आशाबाई, सावित्री ,दशमती,जगशेनी, ममता सेन, माधुरी सेन, वेदिका यादव, भगवती, घुराउ पटेल, सावित्री विशाल एवं ग्राम लहरोद में गंगाराम यादव,रेखराज साहू, गंगाप्रसाद साहू, ललित, कोमल पटेल,कतूर दीवान, कौशल, ममता , दामिनी, मैतिनी, प्रेम कुमारी सहित बड़ी संख्या ग्रामवासी उपस्थित थे।

JIVAN DAS

भारत अंचल के फाउंडर और ओनर है।संपर्क मो.न.-7354223749

Related Articles

मौसम
BALODA BAZAR Bhantapara
Back to top button