पिथौरा

भाजपा मंडल सांकरा के बैठक में शामिल हुए डॉ.सम्पत अग्रवाल , बिलासपुर में बीजेपी की महतारी हुंकार रैली में 100 महिलाएं होंगी शामिल

पिथौरा . भाजपा मंडल सांकरा द्वारा 11 नवंबर को बिलासपुर में आयोजित महतारी हुंकार रैली में 100 महिलाएं सहित भाजपा कार्यकर्ताओं को शामिल होने की रणनीति तैयार करने के लिए प्रदेश अध्यक्ष श्री अरुण साव,महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत एवं जिला अध्यक्ष श्रीमती रुपकुमारी चौधरी के निर्देशन में सांकरा रेस्ट हाउस में महत्वपूर्ण बैठक रखा गया। इसमें महिलाओं के खिलाफ हो रहे अत्याचार को लेकर सरकार को घेरने पर मंथन किया गया।
बिलासपुर कार्यक्रम के सांकरा मंडल प्रभारी डॉ.सम्पत अग्रवाल ने बैठक में कहा कि महिला मोर्चा की रैली छत्तीसगढ़ का वातावरण में परिवर्तन करेंगी। आज आम जनता और महिलाएं इस सरकार का विकल्प भाजपा में देख रही हैं। माताओं, बहनों की यही पुकार है कि छत्तीसगढ़ सरकार गरीब के हिस्से का कमीशन खा रही है। प्रधानमंत्री आवास के पैसे से दूसरे राज्यों में चुनाव करवा रही है। सच्चाई यह है कि कांग्रेस सरकार मुद्दों से भाग रही है। उन्होंने आगे ने कहा कि महिला मोर्चा प्रदेश की समस्याओं को लेकर न्यायधानी में आंदोलन कर रही है। शासक वर्ग के खिलाफ खड़ी हो रही हैं। आप सबका साथ लेकर, सबके विश्वास के लिए, सम्मिलित प्रयास से जो आंदोलन कर रही हैं, नि:संदेह यह भविष्य में सभी महिलाओं के विकास की नींव साबित होगी।
विदित हो कि पूर्व क्रेडा अध्यक्ष श्री पुरंदर मिश्रा के द्वारा विगत 25 वर्षों से अनवरत चल रही अंत्योदय जनजागरण पदयात्रा के 26वें वर्ष का समापन समारोह हाई स्कूल प्रांगण परसवानी में दिनांक 6 नवम्बर 2022 को सम्पन्न होने की बात कही। उक्त कार्यक्रम में क्षेत्र के मेधावी छात्रों, उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे शिक्षकों एवं सेवा निवृत्त शिक्षकों का सम्मान किया जाएगा.

इस विशेष बैठक में पूर्व क्रेडा अध्यक्ष श्री पुरंदर मिश्रा, सांकरा मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार साहू, सांसद प्रतिनिधि सतपाल सिंह छाबड़ा, मंडल उपाध्यक्ष नरेश साहू, युवा मोर्चा अध्यक्ष गोविन्द साहू, महामंत्री सत्यवान प्रधान, किसान मोर्चा अध्यक्ष राजेश विशाल, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मथामणी बढ़ाई, युवा मोर्चा महामंत्री हेमंत ठाकुर, प्रचार प्रसार मंत्री ओमकार ठाकुर,नीलांचल सेवा समिति सांकरा सेक्टर प्रभारी सोनू छाबड़ा एवं भारतीय जनता पार्टी के सभी ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित थे.

JIVAN DAS

भारत अंचल के फाउंडर और ओनर है।संपर्क मो.न.-7354223749

Related Articles

मौसम
BALODA BAZAR Bhantapara
Back to top button