बसना

दीपावली मिलन समारोह आयोजित : दीपक जलाकर प्रेम और स्नेह को बढ़ाना चाहिए, पर्यावरण को स्वच्छ बनाना हर एक की जिम्मेदारी – विधायक डॉ.सम्पत अग्रवाल

बसना नगर स्थित अग्रसेन भवन में बुधवार को प्रकाश व खुशियों का महापर्व “दीपावली” के अवसर पर ‘दीपावली मिलन समारोह’ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में महासमुंद लोकसभा सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी, बसना विधायक डॉ.सम्पत अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष द्वय रमेश अग्रवाल ,जितेन्द्र त्रिपाठी, विधानसभा संयोजक डॉ.एनके अग्रवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता कैलाश अग्रवाल, नगर पंचायत उपाध्यक्ष सुमित अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में बसना विधानसभा क्षेत्रवासी शामिल हुए। सर्वप्रथम मंचस्थ अतिथियों का पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया गया तथा दीप एवं फुलझडी जलाकर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर दीपावली पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

मिठाई एवं पटाखें का वितरण

दीपावली मिलन समारोह के दौरान विधायक डॉ.सम्पत अग्रवाल ने सभी उपस्थित लोगों को मिठाई एवं पटाखें वितरण किये। सभी ने एक दूसरे को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दी। विधायक डॉ.सम्पत अग्रवाल ने सभी मेहमानों का आभार व्यक्त करते हुए कहा आप सभी का इस कार्यक्रम में पधारना हमारे लिए गर्व की बात है। हमारे सनातन संस्कृति का महापर्व ‘दीपावली’ को हम सभी को मिलकर मनाना चाहिए और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर एवं दीपक जलाकर प्रेम और स्नेह को बढ़ाना चाहिए। इस पावन पर्व पर एकजुटता और भाईचारे का संदेश फैलाना बहुत महत्वपूर्ण है। दीपावाली मुख्य रूप से भगवान राम के अयोध्या लौटने की खुशी में मनाई जाती है। इस दिन भगवान श्री रामचन्द्रजी 14 वर्ष का वनवास काटकर अयोध्या वापस लौटे थे। इसी खुशी में अयोध्या वासियों ने पूरी नगरी को दीपों से सजाया था तभी इस त्योहार को मनाने की परंपरा चली आ रही है। उन्होंने आगे कहा कि हम सबको मिलकर पर्यावरण की सुरक्षा और स्वच्छ बनाने की जिम्मेदारी उठानी होगी। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को अपने हिस्से का योगदान देना चाहिए, ताकि हम आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वस्थ और सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित कर सकें। उन्होंने समारोह के दौरान उपस्थित लोगों को दीपावली की शुभकामनाएं दी और इस अवसर को सामुदायिक सद्भाव का प्रतीक बताया।

इस अवसर पर भाजपा नेता रामचंद्र अग्रवाल, व्यवसायी अमित अग्रवाल, नगर पंचायत बसना पार्षद व सभापति किशन अग्रवाल, विधायक कार्यालय प्रभारी प्रकाश सिन्हा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य स्वप्निल तिवारी,विधायक निज सहायक रोहित अग्निहोत्री,निज सचिव नरेन्द्र बोरे, भाजपा मण्डल अध्यक्षगण अनिल अग्रवाल, नरेश सिंघल, कृष्ण कुमार साहू,माधव साव, हरप्रसाद पटेल, विधायक प्रतिनिधि व महामंत्री अभिमन्यु जायसवाल, विधायक प्रतिनिधि अरविंद मिश्रा,पार्षद व स्काउट एवं गाइड संघ बसना अध्यक्ष शीत गुप्ता, उपाध्यक्ष कामेश बंजारा, किसान मोर्चा उपाध्यक्ष मथामणी बढाई, पूर्व जिला पंचायत सदस्य त्रिलोचन नायक, वरिष्ठ भाजपा नेता सुवर्धन प्रधान, पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष संजय भोई,कोलता समाज सभापति रसिक प्रधान, विजय पटेल, भाजपा युवा नेता आकाश सिन्हा,राईस मिल एसोसिएशन अध्यक्ष अजय अग्रवाल, सेवा निवृत्त शिक्षक विश्वनाथ प्रधान, समस्त विधायक प्रतिनिधिगण एवं मण्डल महामंत्रीगण सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

JIVAN DAS

भारत अंचल के फाउंडर और ओनर है।संपर्क मो.न.-7354223749

Related Articles

मौसम
BALODA BAZAR Bhantapara
Back to top button