पिथौरा

श्रीहरि का भजन-कीर्तन एवं स्मरण करने से सुख-समृद्धि व शांति की प्राप्ति होती है-डॉ.सम्पत अग्रवाल, अष्टप्रहरी में पूजा-अर्चना कर ग्रामवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।

पिथौरा,12 जून 2022/बसना विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पाटनदादर में अष्टप्रहरी नामयज्ञ का आयोजन किया गया। यहां आयोजित कार्यक्रम में नीलांचल सेवा समिति के संस्थापक एवं नगर पंचायत पूर्व अध्यक्ष डॉ.सम्पत अग्रवाल हरे राम हरे कृष्ण का जाप करने शामिल हुए एवं पूजा-अर्चना कर ग्रामवासियों की सुख-समृद्धि व खुशहाली की कामना की। ग्रामवासियों के द्वारा श्रीफल, पुष्पहार, चंदन-वंदन व अंगवस्त्र से स्वागत सम्मान किया गया।

डॉ.सम्पत अग्रवाल ने ग्राम के वरिष्ठ जनों को नमन करते हुए कहा कि हमें अपने व्यस्तता पूर्ण जीवन में ज्यादा नहीं तो कुछ समय निकालकर भजन-कीर्तन, प्रभु का स्मरण करना चाहिए क्योंकि श्रीहरि सभी कष्ट मिटाते हैं। हरे राम हरे कृष्णा का जाप कलयुग का महामंत्र है जिसके जपने से मनुष्य को सुख-समृद्धि व शांति की प्राप्ति होती है, लक्ष्य की प्राप्ति या सफलता के लिए अध्यात्मिक ज्ञान होने के साथ श्रीहरि के भजन ही सर्वश्रेष्ठ मार्ग है।
डॉ.सम्पत अग्रवाल ने आगे नीलांचल सेवा समिति के द्वारा नर सेवा नारायण सेवा की परिकल्पना को साकार करते किए जा रहे समस्त जनसेवा कार्यों नीलांचल निशुल्क एंबुलेंस सेवा,निशुल्क उपचार सेवा, स्वास्थ्य शिविर, सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन,खेल खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने खेलों का आयोजन,शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान इत्यादि के बारे में विशेष जानकारी दी एवं नीलांचल सेवा समिति में अधिक से अधिक सदस्यता लेकर लाभ लेने एवं स्वस्थ रहने की बात कही।
इस दौरान नीलांचल सेक्टर सांकरा प्रभारी सोनू छाबड़ा, मनोज बारिक विनय मोहन बारिक, भोलानाथ राणा, त्रिलोचन प्रधान, चक्रधर महाराज, शंकरलाल महाराज, किशन निषाद, सरपंच मोहन बरिहा, ग्राम गौटिया तिलक राम साहू, नीलांचल ग्राम प्रभारी पिंटू नायक,संतोष नायक, देवेंद्र नायक, बिहारीलाल साहू,नेहरू साहू, रघुनाथ भोई, नैमिश नायक, भागीरथी बीसी, अविनाश साहू, गुणसागर नायक, वीरेंद्र नायक, नीलमणी वैष्णव, अशोक साहू, दुर्योधन साहू, विकास भोई, रोहित नायक, प्रहलाद साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी व क्षेत्रवासी उपस्थित थे।

JIVAN DAS

भारत अंचल के फाउंडर और ओनर है।संपर्क मो.न.-7354223749

Related Articles

मौसम
BALODA BAZAR Bhantapara
Back to top button