पिथौरा

माँ वनदुर्गा पूजन कार्यक्रम में सांसद चुन्नीलाल साहू एवं भाजपा नेता डॉ.सम्पत अग्रवाल हुए शामिल, दर्शन पूजन कर क्षेत्रवासियों की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की

पिथौरा. सांसद प्रतिनिधि श्री सतपाल सिंह छाबड़ा के द्वारा बसना विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम भतकुन्दा स्थित माँ वनदुर्गा मंदिर में दर्शन पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जहां महासमुंद लोकसभा लोकप्रिय सांसद आदरणीय श्री चुन्नीलाल साहू तथा नीलांचल सेवा समिति संस्थापक व नगर पंचायत बसना पूर्व अध्यक्ष एवं लोकप्रिय भाजपा नेता आदरणीय डॉ.सम्पत अग्रवाल माँ वनदुर्गा के मंदिर पहुँच कर दर्शन-पूजन कर क्षेत्रवासियों की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की.

इस दौरान मंदिर समिति सदस्यों एवं ग्रामवासीयों ने पुष्पहार से भव्य स्वागत किया. इसी बीच सांसद प्रतिनिधि श्री पुरुषोत्तम धृतलहरें का जन्मदिन मनाया गया.

इस अवसर पर भाजपा सांकरा मंडल अध्यक्ष श्री कृष्णकुमार साहू, गढफुलझर मंडल अध्यक्ष माधव साव, पिरदा मंडल अध्यक्ष हरप्रसाद पटेल, महामंत्री श्री रामलाल मलिक, युवा मोर्चा अध्यक्ष गोविन्द साहू, सांकरा महामंत्री सत्यवान प्रधान, पथरला सेक्टर प्रभारी वीरेंद्र प्रधान, सांकरा सेक्टर प्रभारी सोनू छाबड़ा,नवीन साव, रोहित नायक, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष राजेश विशाल, किसान मोर्चा महामंत्री मुरली यदुराज, अन्य पिछड़ा वर्ग महामंत्री बाबूलाल साव, युगल किशोर प्रधान, अन्य पिछड़ा वर्ग अध्यक्ष हलधर साहू, भतकुंदा सरपंच इंदुमती पटेल, वनदुर्गा समिति अध्यक्ष सखाराम पटेल, वेणुलाल पटेल, लखनलाल पटेल, राजकुमार पटेल, तेजराज, शोभाराम पटेल, मनोज बारिक, रितेश देवता, द्वारिका पटेल, पदुमलाल साव सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन एवं भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहें.

JIVAN DAS

भारत अंचल के फाउंडर और ओनर है।संपर्क मो.न.-7354223749

Related Articles

मौसम
BALODA BAZAR Bhantapara
Back to top button