
पिथौरा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यक्रम में शामिल हुए भाजपा नेता डॉ.सम्पत अग्रवाल
पिथौरा नगर में प्राथमिक शिक्षा वर्ग 2022 द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ परिचय वर्ग कार्यक्रम में नीलांचल सेवा समिति के संस्थापक व नगर पंचायत बसना पूर्व अध्यक्ष भाजपा नेता डॉ.सम्पत अग्रवाल, भाजपा पिथौरा मंडल अध्यक्ष नरेश सिंघल, श्रीमती ममता शीतल मिश्रा संचालक व प्राचार्य गुरुकुल उच्च माध्यमिक विद्यालय सोनासिल्ली, श्री महेश चंद्राकर जिला संघचालक,श्री यज्ञराम सिदार जिला सह संघचालक, श्री बोधीराम चौधरी खण्ड संघचालक पिथौरा, श्री ठाकुर राम यादव विभाग प्रचारक राजिम शामिल हुए, सर्वप्रथम भारत माता एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक डॉ.केशव बलिराम हेडगेवार जी के तैल्य चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। एवं संगठन भारतीय संस्कृति और नागरिक समाज के मूल्यों को बनाए रखने के आदर्शों को बढ़ावा देते बहुसंख्यक हिंदू समुदाय को “मजबूत” करने के लिए हिंदुत्व की विचारधारा का प्रचार किया गया। इस अवसर पर श्री रुपेन्द्र साहू वर्ग कार्यवाहक सहित स्वयंसेवक संघ बंधु व कार्यकर्तागण उपस्थित रहें।
नीलांचल सेवा समिति पिथौरा कार्यालय में दिव्यांग संघ के प्रदेश पदाधिकारियों ने नीलांचल सेवा समिति के संस्थापक व नगर पंचायत पूर्व अध्यक्ष एवं भाजपा नेता डॉ सम्पत अग्रवाल जी से सौजन्य मुलाकात कर 15 जनवरी 2023 को पिथौरा नगर में आयोजित होने जा रहे दिव्यांग युवक युवती परिचय सम्मेलन में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।
इस दौरान सर्वजन दिव्यांग संघ प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील कुमार धीवर, प्रदेश उपाध्यक्ष ओमप्रकाश साहू, प्रदेश महासचिव मनोज कुमार साहू, प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री सनद साहू, जिलाध्यक्ष जणेश्वर साहू, जिलाध्यक्ष चंचला यादव, सलाहकार डॉ. डोमन बच, तहसील संघ अध्यक्ष नोहरदास साहू,केके शर्मा, सेक्टर प्रभारी विक्की सलुजा, सह प्रभारी जतिन ठक्कर, कोमल मोहंती, चमन सेन, अश्वनी प्रधान, विजय पटेल, लोकनाथ साव, लक्ष्मी दीप मौजूद रहें।