
बसना में श्रीमद्भागवत कथा : कलश यात्रा में अनुसूचित जनजाति आयोग पूर्व अध्यक्ष व छत्तीसगढ़ के प्रथम नेता प्रतिपक्ष श्री नंदकुमार साय होंगे शामिल, क्षेत्र के 25 हजार माता बहनें उठाएंगी कलश
सर्व समाज श्रीमद्भागवत कथा आयोजन समिति एवं समस्त बसना विधानसभा क्षेत्रवासियों के द्वारा 16 जनवरी से 24 जनवरी तक बसना नगर के दशहरा मैदान में आयोजित श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह में प्रथम दिवस 16 जनवरी को हाई स्कूल मैदान से नगर भ्रमण करते कथा स्थल दशहरा मैदान तक निकाली जा रही इस ऐतिहासिक श्रीमद्भागवत कथा भव्य कलश यात्रा में अनुसूचित जनजाति आयोग पूर्व अध्यक्ष व छत्तीसगढ़ के प्रथम नेता प्रतिपक्ष श्री नंदकुमार साय शामिल होंगे। वही क्षेत्र के 25 हजार माता बहनें एक ही रंग के वस्त्र परिधान में कलश उठाकर कथा स्थल पहुचेंगी। इस दौरान 51 किर्तन दल, बैंड पार्टी, डीजे बाजा शामिल होगी। कार्यक्रम संयोजक एवं नीलांचल सेवा समिति के संस्थापक डॉ.सम्पत अग्रवाल ने बताया कि नीलांचल सेवा समिति के स्थापना दिवस 16 जनवरी से दशहरा मैदान में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह में देश प्रदेश प्रसिद्ध कथा वाचक परम श्रद्धेय पंडित श्री हिमांशु कृष्ण भारद्वाज महाराज जी (बुलंदशहर उत्तरप्रदेश) अपने श्रीमुख से 16 जनवरी से 24 जनवरी तक प्रतिदिन दोपहर 03 बजे से शाम 07 बजे तक सभी श्रद्धालुओं को भगवान की कथा का रसपान कराएंगे।