पिथौरा

हरिनाम संकीर्तन कार्यक्रम में बहादुरपुर पहुँचे भाजपा नेता डॉ.सम्पत अग्रवाल

बसना विधानसभा क्षेत्र (नीलांचल सेवा समिति सलडीह सेक्टर) के ग्राम बहादुरपुर निवासी श्री अनिरुद्ध साहू व श्रीमती गीतांजली साहू के घर पुत्र रत्न की प्राप्ति होने पर हरिनाम संकिर्तन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां नीलांचल सेवा समिति के संस्थापक एवं नगर पंचायत बसना पूर्व अध्यक्ष वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. सम्पत अग्रवाल शामिल हुए। श्रीकृष्णजी का पूजा अर्चना कर नवजात शिशु की सुख समृद्धि ,खुशहाली और उज्जवल भविष्य की कामना की। आयोजन कर्ता एवं ग्रामवासियों के द्वारा चंदन वंदन व पुष्पहार से आत्मीय स्वागत किया।

डॉ.सम्पत अग्रवाल ने आम जनमानस को संबोधित करते हुए कहा कि हरिनाम संकिर्तन कार्यक्रम के आयोजन से पुरे क्षेत्र में शांतिमय वातावरण का संचार होता है। हरे राम हरे कृष्ण का जाप कलयुग का महामंत्र है। इसके जाप से जीवन में सुख समृद्धि और खुशहाली की प्राप्ति होती है। उन्होंने आगे नर सेवा नारायण सेवा को साकार करते नीलांचल के द्वारा आयोजित व संचालित कार्यक्रम चिकित्सा शिविर, रक्तदान शिविर, निशुल्क नेत्र जांच शिविर, खेल के प्रति युवाओं को आगे बढ़ाना,निशुल्क एंबुलेंस सेवा, सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन इत्यादि जन सेवा कार्यों के बारे में बताया।

इस अवसर पर पुरोहित देवराज मिश्रा, सेक्टर प्रभारी संतोष मांझी, सह प्रभारी ब्रजेन्द्र प्रधान, ग्राम प्रभारी दिगम्बर पात्र, सम्पत प्रधान, जीतेन्द्र साहू, श्रवण पटेल, वीरेन्द्र प्रधान, दशरथ खडिया, विश्वामित्र साहू, ललित साहू, शशिधर पात्र, उपेन्द्र पात्र, ऋषिकेश साहू, वेणुधर साहू, भोजराज पात्र, समीर साहू, प्रहलाद साहू, प्रदीप साहू, कीर्तन प्रेमी,ग्रामवासी व क्षेत्रवासी उपस्थित थे।

JIVAN DAS

भारत अंचल के फाउंडर और ओनर है।संपर्क मो.न.-7354223749

Related Articles

मौसम
BALODA BAZAR Bhantapara
Back to top button