
धार्मिक आयोजन: बोहारपार में श्रीमद् भागवत कथा प्रारंभ, गाजे-बाजे के साथ निकली भव्य कलश यात्रा… कलश यात्रा में भाजपा नेता डॉ.सम्पत अग्रवाल शामिल हुए…
बसना अंचल के ग्राम बोहारपार में श्रीमद भागवत कथा का भव्य आयोजन शुरू हो गया है। इसके लिए ग्राम में आज भव्य कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें नीलांचल सेवा समिति के संस्थापक एवं नगर पंचायत बसना पूर्व अध्यक्ष भाजपा नेता डॉ.सम्पत अग्रवाल शामिल हुए। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण जी की पूजा अर्चना कर क्षेत्र की विकास और खुशहाली की कामना की। समस्त ग्राम वासियों के ओर से क्षेत्र में सुख शांति समृद्धि और खुशहाली के लिए श्रीमद् भागवत कथा कराने का संकल्प लिया गया। श्रीमद्भागवत कथा में गोपीकेश्वरी देवी अपनी अमृतमयी वाणी से श्रीमद् भागवत कथा का रसपान कराएंगी।
भागवत कथा के पहले दिन गांव में कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में महिलाएं व बलिकाएं सिर पर कलश धारण कर शामिल हुई। कलश यात्रा गांव के मुख्य मार्गों से होते हुए आयोजन स्थल पहुंची। गांव में जगह-जगह यात्रा का स्वागत हुआ। इसमें आगे-आगे मुख्य यजमान भागवत ग्रंथ को सिर पर धारण कर चल रहें थे।
भाजपा नेता डॉ.सम्पत अग्रवाल ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा हमारे जीवन को अनुशासित करते हुए हमें प्रेरणा देती है। यह अवसर हम सभी को प्राप्त हुआ है यह हमारा सौभाग्य है। इस सुवसर का आप सभी लाभ उठाते हुए प्रतिदिन भागवत कथा का श्रवण अवश्य करें। उन्होंने कहा कि आज के परिवेश में यह बहुत आवश्यक हो गया है कि हम सभी अपने धर्म के प्रति अपनी आस्था को प्रकट करें एवं धर्माचरण करें। डॉ.सम्पत अग्रवाल ने इस आयोजन के लिए आयोजन समिति का धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस अवसर पर पुरोहित लेकरुदास, परायण कर्ता भरतलाल शर्मा, श्याम सेवा समिति अध्यक्ष चमरा स्वर्णकार, सचिव अरुण स्वर्णकार, कोषाध्यक्ष दिलीप साव, यजमान नेहरू लाल, पंकजनी साव, साहेब लाल, तिलोत्तमा, नवीन साव, नंदनी साव, अरविंद मिश्रा, कल्याणी मिश्रा, दयानिधि साव, दुशीला साव, सेतराम साव, जानकी साव, जलंधर साव, धनबाई साव, लव कुमार साव, सुधारानी साव, निरपमणी साव, कौशिल्या साव, लक्ष्मण साव, लक्ष्मी बाई साव, जगदीश नायक, प्रेमलता नायक, कमल साव, महादेव साव, अमृत लाल साव, किर्ति सिंग सिदार, भागीरथी साव, अभिमन्यु साव, वासुदेव सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।