
अष्टप्रहरी नामयज्ञ, विश्व शांति महायज्ञ, सोलह प्रहरि नामयज्ञ व श्रीमद् भागवत कथा में शामिल हुए डॉ.सम्पत अग्रवाल के प्रतिनिधि
बसना(छत्तीसगढ़)// ग्राम जगत में अष्टप्रहरी नामयज्ञ यज्ञ संकीर्तन कार्यक्रम,ग्राम पिलवापाली (देवरी) में धुनि मंदिर यज्ञ प्रतिष्ठा के उपलक्ष में विश्व शांति महायज्ञ,ग्राम मेदिनीपुर में सोलह प्रहरी नामयज्ञ संकिर्तन कार्यक्रम,
ग्राम बाराडोली में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया गया।
उपरोक्त सभी कार्यक्रमों में नीलांचल सेवा समिति के संस्थापक एवं पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष डॉ. सम्पत अग्रवाल के प्रतिनिधि के रूप में नगर पंचायत अध्यक्ष गजेंद्र साहू, नीलांचल मुख्यालय प्रभारी शीत गुप्ता शामिल होकर पूजा अर्चना कर ग्रामवासियों की सुखमय जीवन व विश्व शांति एवं मानव कल्याण की कामना की।
तत्पश्चात ग्रामवासियों व आयोजक समिति ने नीलांचल प्रतिनिधिमंडल का श्रीफल,चंदन वंदन व पुष्पाहार से आत्मीय स्वागत किया।
नीलांचल प्रतिनिधिमंडल ने आम जनमानस को संबोधित करते हुए नीलांचल सेवा समिति के जन सेवा कार्यों के बारे में विस्तार से बताया।
इस दौरान अष्टप्रहरि नामयज्ञ संकीर्तन जगत में स्वराज साहू, चमरा स्वर्णकार, मोहित पटेल गोकुल पटेल, प्रकाश साहू, पंचानंन साहू, किशोर साहू, कमलेश प्रधान, मधुसूदन प्रधान, जीवन लाल पटेल, नितिश साहू, भुनेश्वर साहू, आशीष चांद,जुगेश्वर बाग
धुनि मंदिर यज्ञ प्रतिष्ठा व विश्व शांति महायज्ञ कार्यक्रम पिलवापाली (देवरी) में सतपथी त्यागी, पुरंदर साव, योगेश साव, मीरा साव,मोहन साव, जयलाल साव, नित्यानंद डड़सेना, कन्हैया लाल मिरी, लव कुमार सिदार, आशीष चांद, जुगेश्वर बाग सोलह प्रहरी नाम यज्ञ संकीर्तन कार्यक्रम मेदिनीपुर में श्याम कुमार भोई, सर्वदमन प्रधान, विजया भोई,सत्यानंद भोई, विलास कुमार भोई, आनंद बीसी, हेमकुमार साहू, केशव साहू, गौतम भोई, प्रमोद भोई, फागुलाल साहू, प्रहलाद प्रधान, सुशील भोई, मित्रभानु भोई, नरेंद्र साहू,लखपति साहू, श्रीमद्भागवत कथा बाराडोली में यामिनी साहू, नीलसाय जगत आशीष चांद, जयंत साव, दिनोंलाल साव, गनपत साव, राजेश पटेल, गुणमणी पटेल, डिग्री लाल डडसेना, मकरध्वज साव, नवधा डडसेना, बासुदेव भोई सहित ग्रामवासी व क्षेत्रवासी उपस्थित थे।