बसना

BJP प्रत्याशी डॉ.सम्पत अग्रवाल की जनसंपर्क यात्रा का आगाज, बोले- छत्तीसगढ़ में जनता को लुटने वाली सरकार, जो जनता के घरों को लूटती है।

BJP Candidate Dr. Sampat Agrawal Basna :

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव से पहले बसना विधानसभा भारतीय जनता पार्टी (BJP) प्रत्याशी डॉ सम्पत अग्रवाल का जनसंपर्क यात्रा का आज (24 अक्टूबर) से आगाज हो गया। बसना विधानसभा क्षेत्र के अंतिम छोर में बसे ग्राम लिमदरहा के ब़जारी माता मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद जनसंपर्क यात्रा का शुभारंभ किया। इस मौके पर ग्राम बैगा बंशी लाल सिदार, पुजारी करमदास वैष्णव,भाजपा जिला उपाध्यक्ष रमेश अग्रवाल, जयंती अग्रवाल, मुरारीलाल अग्रवाल, मण्डल पिरदा अध्यक्ष हरप्रसाद पटेल, नगर पंचायत बसना उपाध्यक्ष सुमित अग्रवाल,पिछड़ा वर्ग मोर्चा उपाध्यक्ष प्रेम लाल नायक,मण्डल प्रभारी राजु नायक, लिमदरहा बूथ उपाध्यक्ष विजय नायक समेत भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे। जनसंपर्क यात्रा को शुरू करने से पहले भाजपा प्रत्याशी डॉ. सम्पत अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा।

छत्तीसगढ़ में जनता को लुटने वाली सरकारः डॉ. सम्पत अग्रवाल

डॉ.सम्पत अग्रवाल ने प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अपराध, भ्रष्टाचार और अन्य मुद्दों को लेकर छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार पर हमला बोलते हुए लोगों से आह्वान किया कि अगर वे राज्य में परिदृश्य बदलना चाहते हैं तो सरकार बदलें। उन्होंने कांग्रेस सरकार को जनता के घरों को लूटने वाली सरकार बताते हुए कहा कि सरकार ने विधायकों को भ्रष्टाचार की खुली छूट दे दी है और छत्तीसगढ़ के आम जनता के हक का पैसा दिल्ली में पार्टी के ‘आकाओं’ की जेब भरने के लिए भेजा जाता है।

JIVAN DAS

भारत अंचल के फाउंडर और ओनर है।संपर्क मो.न.-7354223749

Related Articles

मौसम
BALODA BAZAR Bhantapara
Back to top button