बसना

भाजपा प्रत्याशी डॉ.सम्पत अग्रवाल के पक्ष में पदमपुर विधानसभा के पूर्व विधायक प्रदीप पुरोहित ने किया चुनाव प्रचार

बसना।उड़ीसा पदमपुर विधानसभा के पूर्व विधायक प्रदीप पुरोहित का आगमन भाजपा मण्डल गढ़फुलझर में हुआ। मण्डल गढ़फुलझर के ग्राम बरिहापाली, गिधली, बरडीह एवं मोहका में भाजपा प्रत्याशी डॉ.सम्पत अग्रवाल के पक्ष में मतदान करने की अपील करते हुए कहा की आने वाली 17 नवम्बर को कमल छाप में बटन दबाकर कांग्रेस की घोटालेबाज सरकार को उखाड़ कर छत्तीसगढ़ में भाजपा की सबका साथ और सबका विकास करने वाली सरकार बनानी है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस सरकार ने छत्तीसगढ़ में इतने घोटाले किए हैं की गिनाना संभव नहीं है, भाजपा की सरकार बनते ही सभी घोटालों की जांच करवाई जाएगी और मुख्यमंत्री तक को जेल जाना पड़ेगा ।

भाजपा मण्डल गढ़फुलझर महामंत्री प्रहलाद साहू ने सभा को संबोधित करते हुए कहा की कैसे कांग्रेस सरकार में छत्तीसगढ़ की जनता को प्रधानमन्त्री आवास योजना से वाचित रखा, 16 लाख मकान के लिए केंद्र सरकार ने पैसा भेजा लेकिन राजनैतिक स्वार्थ के कारण कांग्रेस सरकार ने गरीब जनता के पक्के मकान का सपना पूरा होने नहीं दिया। सभा को भाजयुमो मण्डल अध्यक्ष अरविंद मिश्रा ने भी संबोधित किया और केंद्र सरकार की अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए छत्तीसगढ में भय भ्रष्टाचार वाली कांग्रेस सरकार को उखाड़ कर सेवा सुशासन और गरीब कल्याण वाली भाजपा सरकार को वोट देने की अपील की। चुनाव प्रचार के दौरान मंडल कोषाध्यक्ष भरत सिंह राजपूत,मंडल भाजयुमो उपाध्यक्ष योगेश साहू, झुग्गी झोपडी प्रकोष्ठ संयोजक लक्ष्मीनारायण आर्य, अनुसूचित जाति मोर्चा महामंत्री बाबूलाल कांशी,बूथ अध्यक्ष सालिकराम बोई, बूथ अध्यक्ष बसन्त प्रधान गढ़फुलझर मंडल प्रवक्ता एवं सोशल मीडिया विभाग के जिला संयोजक नवीन कुमार साव सहित भाजपा मण्डल गढ़फुलझर के पदाधिकारी एवं ग्रामीण जन मौजूद रहें।

JIVAN DAS

भारत अंचल के फाउंडर और ओनर है।संपर्क मो.न.-7354223749

Related Articles

मौसम
BALODA BAZAR Bhantapara
Back to top button