बसना

कुदारीबाहरा में माँ बैष्णोदेवी मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा… श्रीमद्भागवत कथा में शामिल हुए भाजपा नेता डॉ.सम्पत अग्रवाल…

बसना. ग्राम कुदारीबाहरा में नवनिर्मित माँ बैष्णोदेवी मंदिर में विद्वान पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ माँ बैष्णोदेवी का प्राण प्रतिष्ठा कराया गया। कार्यक्रम के उपलक्ष्य में आयोजित पांच दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा कार्यक्रम में कथा रसपान करने नीलांचल सेवा समिति के संस्थापक एवं नगर पंचायत बसना पू्र्व अध्यक्ष भाजपा नेता डॉ.सम्पत अग्रवाल शामिल हुए। सर्वप्रथम भाजपा नेता डॉ.सम्पत अग्रवाल ने मां बैष्णोदेवी की पूजा अर्चना कर ग्रामवासी सहित समस्त क्षेत्रवासियों की मंगल कामना की। इस अवसर पर भाजपा नेता डॉ.सम्पत अग्रवाल के द्वारा मंच पर पहुँच कर श्रीमद्भागवत कथा पुराण की पूजन की एवं कथावाचक श्री कान्हा महाराज को शाल श्रीफल भेंट कर पुष्प हार पहनाया और आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर भाजपा नेता डॉ.सम्पत अग्रवाल ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे ग्राम कुदारीबाहरा में माँ बैष्णोदेवी की मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा किया गया। यह हम सभी के लिए सौभाग्य की बात है। क्योंकि माँ बैष्णोदेवी जगतजननी हैं और उनकी कृपा जहां भी होती है। वहां सुख समृद्धि और खुशहाली बनी रहती है। और मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य जो श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया गया है।उससे मानव जीवन को मार्गदर्शन मिलता है। श्रीमद्भागवत कथा जीवन का सार है। श्रीकृष्ण भक्ति व गीता पाठ को सुनने से मोक्ष की प्राप्ति होती है। साथ ही साथ मनुष्य के जीवन से सभी दुख, दर्द की समाप्ति व सुख समृद्धि और खुशहाल जीवन की प्राप्ति होती है। पिछले माह 16 जनवरी को नीलांचल सेवा समिति एवं समस्त क्षेत्रवासियों के द्वारा बसना नगर में श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन किया गया था। जिसमें प्रथम दिवस 25000 से भी अधिक माता बहनों की भक्ति और सहयोग से एक ही रंग के परिधान में विशाल भव्य कलश यात्रा निकाली गई। यह भव्य कलश यात्रा गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दो दो रिकॉर्ड दर्ज करा एक बार फिर बसना क्षेत्र के नाम का परचम पूरे विश्व में लहराया।

उन्होंने आगे नीलांचल सेवा समिति के द्वारा नर सेवा नारायण सेवा की परिकल्पना को साकार करते निस्वार्थ भाव से किये जा रहे जन सेवा कार्य स्वास्थ्य संबंधी जनसेवा कार्यो जैसे नीलांचल निशुल्क एंबुलेंस सेवा, उपचार सेवा, स्वास्थ्य शिविर, नेत्र जांच शिविर, रक्तदान शिविर, खेल खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने, सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन, मंदिरों का जीर्णोद्धार, पीने योग्य जल की व्यवस्था, शिक्षण संस्थानों में सहयोग, तीर्थ यात्रा इत्यादि जन सेवा कार्यों के बारे में विस्तार से बताया। और अधिक से अधिक नीलांचल सेवा समिति की सदस्यता लेकर सेवा का लाभ लेने एवं अपने ग्रामों के लोगों की सेवा करने के लिए प्रेरित किया। एवं नीलांचल सेवा समिति के तत्वावधान में 26 फरवरी को गढफुलझर, 05 मार्च को पिरदा एवं 12 मार्च को बसना नगर में आयोजित किये जा रहे स्वास्थ्य शिविरों की जानकारी दी।और कहा आप सभी अपनी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की जानकारी और सुझाव के लिए स्वास्थ्य शिविर में अवश्य पहुंचे।

इस अवसर पर सदन तिवारी महाराज, यजमान शांतिलाल साव, प्रफुल्ल साव, महेंद्र कुमार जैन, लालबिहारी साव, दुर्गा प्रसाद दुबे, खगेश्वर प्रधान, विजय जैन, ऋषिकेश नायक, उदय नायक, संयोजक हरजिंदर सिंह हरजू सेक्टर प्रभारी भोजकुमार साव, जोन प्रभारी डोलामणी साव, राहुल चतुर्वेदी नीलांचल आई टी सेल, कार्यालय प्रभारी ओमप्रकाश सेठ, महेंद्र साव, खेमराज पटेल, देवादी साव, गोपीचंद साव, राधेश्याम साव, उत्तम वैष्णव सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन उपस्थित रहें।

JIVAN DAS

भारत अंचल के फाउंडर और ओनर है।संपर्क मो.न.-7354223749

Related Articles

मौसम
BALODA BAZAR Bhantapara
Back to top button