सारंगढ़-बिलाईगढ

जिला पंचायत सारंगढ़ बिलाईगढ़ का प्रथम सम्मेलन संपन्न… वित्त मंत्री ओपी चौधरी एवं विधायक डॉ.सम्पत अग्रवाल शामिल हुए…

सारंगढ़/सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला पंचायत अंतर्गत आज जिला पंचायत के नवनिर्वाचित सदस्यों का प्रथम सम्मेलन सारंगढ़ स्थित खेल मैदान में विधिवत संपन्न हुआ। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन वित्त मंत्री ओपी चौधरी, बसना विधायक डॉ.सम्पत अग्रवाल, जिला कलेक्टर धर्मेश साहू, एसपी पुष्कर शर्मा, जिला सीईओ इंद्रजीत बर्मन, भाजपा जिला अध्यक्ष ज्योति पटेल, जिला महासमुन्द प्रभारी जगन्नाथ पाणीग्राही, प्रदेश मंत्री कामता पटेल,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गुरपाल भल्ला सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि की मौजूदगी में शपथ दिलाई गई।

शपथ लेने वालों में जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय, उपाध्यक्ष अजय जवाहर नायक सहित जिला पंचायत सदस्यगण शामिल है। इस अवसर पर सारंगढ़ पूर्व विधायक केराबाई मनहर, पूर्व विधायक शमशेर सिंह, पूर्व विधायक जवाहर नायक, रायगढ़ पूर्व विधायक विजय अग्रवाल, पूर्व जिला अध्यक्ष सुभाष जालान, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अजेश अग्रवाल, महासमुन्द जिला पंचायत अध्यक्ष मोंगरा किशन अग्रवाल,पूर्व महासमुन्द जिला पंचायत अध्यक्ष छत्तरसिंग नायक, जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रकाशचंद्र पटेल, महेंद्र अग्रवाल, नंदकिशोर अग्रवाल, रामचन्द्र अग्रवाल, राजेश शर्मा,नरेश देवांगन सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

JIVAN DAS

भारत अंचल के फाउंडर और ओनर है।संपर्क मो.न.-7354223749

Related Articles

मौसम
BALODA BAZAR Bhantapara
Back to top button