बसना

खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वाधान में जिला स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम में नीलांचल संस्थापक श्रीसम्पत अग्रवाल जी ने की शिरकत, गढ़फुलझर में हुआ झमाझम जिला स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम

बसना (महासमुंद)// खेल मंत्रालय भारत सरकार एवं नेहरू युवा केंद्र महासमुंद के संयुक्त तत्वाधान में जिला स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का रंगारंग कार्यक्रम जिला युवा अधिकारी ए.एन. पाल के निर्देशानुसार ब्लॉक बसना के ग्राम पंचायत गढ़फुलझर में आयोजित किया गया।

जिसमें कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री सम्पत अग्रवाल के द्वारा मां सरस्वती एवं प्रतीक पुरुष स्वामी विवेकानंद जी के छाया चित्र पर पूजन अर्चन कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

इस कार्यक्रम में जैकरिया धुर्वा पार्टी गोंड बहाल ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रथम स्थान प्राप्त किया वहीं द्वितीय स्थान सुर संगम समिति बसना ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया डांस में प्रथम स्थान वंशिका चौहान व द्वितीय मनीषा चौहान योगेश्वरी रहे। वही कवि सम्मेलन में प्रथम स्थान डीजेंद्र कुर्रे कोहिनूर द्वितीय स्थान मानक दास छत्तीसगढ़िया रहे एवं संगीत विधा में प्रथम स्थान संस्कार साहित्य मंच बसना व द्वितीय स्थान वीरेंद्र डडसेना रहे।

सफल कार्यक्रम हेतु केदार नाथ दीवान, उपेंद्र प्रधान, डिजेन्द्र कुर्रे, हेमराज साहू, खिलेश बरिहा, मीरा पंडा, योगेश्वरी जगत, सरोजनी खटकर, वंशिका चौहान, वीरेन्द्र डड़सेना, राजेश चक्रधारी, शंकर कुमार को बधाई देते हुए कलाकारों के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

उक्त कार्यक्रम गढ़फुलझर प्रभारी हरजिंदर सिंह हरजु, सेवानिवृत्त सैनिक अश्विनी प्रधान, जनपद सदस्य पिरीत राम बरिहा, गढ़फुलझर सोसायटी अध्यक्ष शिव किशोर साहू, बसना सेक्टर प्रभारी कामेश बंजारा, सह प्रभारी आकाश सिन्हा, शरण दास राजन, पुनितराम डड़सेना, रेशमलाल प्रधान, लोकनाथ साव, मोहर लाल डड़सेना समेत नीलांचल सदस्य उपस्थित थे।

JIVAN DAS

भारत अंचल के फाउंडर और ओनर है।संपर्क मो.न.-7354223749

Related Articles

मौसम
BALODA BAZAR Bhantapara
Back to top button