
रामायण अत्याचार पर सदाचार की जीत एवं जीवन में नैतिकता, सत्य की स्थापना का बोध कराता है- शीत गुप्ता (डॉ.सम्पत अग्रवाल के प्रतिनिधि)
बसना(छत्तीसगढ़)// बसना विधानसभा के ग्रामीण क्षेत्रों में नीलांचल सेवा समिति के संस्थापक एवं नगर पंचायत पूर्व अध्यक्ष संस्थापक डॉ.सम्पत अग्रवाल के प्रतिनिधिमंडल द्वारा गांवो में आयोजित रामायण,हरिनाम संकीर्तन नामयज्ञ आयोजन में शामिल होकर लगातार जन संपर्क कर लोगों को नीलांचल सेवा समिति जुड़कर जनसेवा करने हेतु प्रेरित कर रहे है। नीलांचल सेवा समिति के संस्थापक डॉ. सम्पत अग्रवाल के प्रतिनिधिमंडल ग्राम खरोरा में आयोजित तीन दिवसीय रामायण कथा में शामिल होकर क्षेत्र के लोगों खुशहाली की कामना करते हुए रामायण कथा का आनंद लिया।इस दौरान उपस्थित श्रद्धालुओं को शीत गुप्ता ने संबोधित करते हुए कहा कि रामायण ग्रंथ में राम राज्य का आदर्श, पाप पर पुण्य की विजय, लोभ पर त्याग का प्राबल्य, अत्याचार पर सदाचार की जीत, जीवन में नैतिकता, सत्य की स्थापना, कर्तव्यनिष्ठता को प्रतिस्थापित करता है। रामायण मात्र एक धार्मिक ग्रंथ नही बल्कि धर्म का समग्र रूप और अमृत वाणी है। जिसका पठन एवं श्रवण करते ही मन शांत और आत्मा प्रसन्नता का अनुभव करती है। रामायण से लोगों की सेवा करने भाव पैदा होता है इसी उद्देश्य के लिए नीलांचल सेवा समिति लगातार लोगों को जोड़ते हुए जन सेवा के कार्य कर रही है।
इस दौरान नीलांचल मुख्यालय प्रभारी शीत गुप्ता, नीलांचल सिंघनपुर सेक्टर प्रभारी चमरा स्वर्णकार, नीलांचल बसना सेक्टर प्रभारी कामेश बंजारा, सह प्रभारी आकाश सिन्हा,उत्तम पारेश्वर ग्राम गौटिया, नरसिंह डडसेना, बलवंत डडसेना, शाखाराम डडसेना, दाउ साव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही।