
सराईपाली:श्री ठाकुरदेव विवाह कार्यक्रम में शामिल हुए डॉ. सम्पत अग्रवाल
बसना(छत्तीसगढ़)// ग्राम सराईपाली में ग्राम देवता श्री ठाकुरदेवजी के विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
जहां नीलांचल सेवा समिति के संस्थापक एवं नगर पंचायत पूर्व अध्यक्ष डॉ.सम्पत अग्रवाल
शामिल हुए।
सर्वप्रथम ग्राम देवता ठाकुर देवता की पूजा अर्चना कर ग्रामवासियों की सुख-समृद्धि और कल्याण के लिए मंगल कामना की। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने PhD उपाधि व समाजसेवा के क्षेत्र मे गोल्ड मेडल से सम्मानित होने पर बधाई एवं बड़ों ने शुभ आशीर्वाद दिया।
तत्पश्चात ग्रामवासियों के द्वारा नीलांचल संस्थापक डॉ सम्पत अग्रवाल का आत्मीय स्वागत किया गया।
डॉ. सम्पत अग्रवाल ने जन समुदाय को संबोधित करते हुए नीलांचल सेवा समिति के समस्त जनसेवा कार्यों के बारे में विस्तार से बताया तथा डॉ. अग्रवाल ने आगे कहा कि नीलांचल सेवा समिति को और अधिक क्षेत्र विकास व जनहित ,जनसेवा के कार्य करने हैं इसी आशा और विश्वास के साथ जगन्नाथ महाप्रभु की कृपा और आप सभी का आशीर्वाद हमेशा बना रहें।
ग्रामदेवता विवाह के शुभ अवसर पर चतुर्भुज गुरुजी, वीरकिशोर भोई,जयकांत भोई, खीरसागर भोई,उत्तम भोई,घसिया सिदार,हरजिंदर सिंह,भोजकुमार साव,हेमचंद साव, जयंत साव,महेंद्र साव, मेघनाथ सेठ,मुरली,समारु साहू, परशुराम यादव,डिग्रीलाल भोई, नित्यानंद प्रधान,मायाराम साव,जिलानी साहू,आनंद यादव, संतलाल सेठ,महावीर साहू,सुबल प्रधान,बसंत साहू, ब्रह्मा विशाल,दयानिधि भोई, रामदास यादव,नुआधर साहू, शंकरलाल साहू,जयलाल साहू, अश्विनी प्रधान,अरविंद साहू, सौदागर बाघ,सुभाष साहू,मुकेश साहू,प्रमित साहू व समस्त ग्रामवासी उपस्थित थे।