
मनरेगा कर्मचारियों के समर्थन में पहुंचे डॉ.सम्पत अग्रवाल, दो सूत्रीय मांग को लेकर 43 दिन से हड़ताल में बैठे हैं मनरेगा कर्मचारी
बसना,17 मई 2022// मनरेगा कर्मचारी महासंघ छत्तीसगढ़ के द्वारा 2 सूत्रीय मांग को लेकर 4 अप्रैल से अनिश्चितकालीन हड़ताल किया जा रहा है।
विधानसभा 2018 के चुनाव में छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा चुनावी जन घोषणा पत्र जारी किया गया था जिसमें मनरेगा कर्मियों का नियमितीकरण करने तथा रोजगार सहायकों का ग्रेड पे निर्धारण कर समस्त मनरेगा कर्मीयों पर सिविल सेवा नियम 1966 के साथ पंचायत कर्मी नियमावली लागू करने की बात लिखी गई थी।
छत्तीसगढ़ शासन के इस चुनावी घोषणा पत्र को आत्मसात करने छत्तीसगढ़ मनरेगा कर्मचारी महासंघ अध्यक्ष प्रेमचंद बंजारे, रोजगार सहायक कार्यकारी अध्यक्ष गुनसिंग सिदार संदीप पटेल, तामेश ध्रुव, हीरा सिंह ठाकुर, कु. पूजा बंजारे, ज्योति नायक, शशिकांत साव, चमेली साहू, सुभाषिनी सुरजाल, संतोषी पटेल, रीबिका सोना, ओम प्रकाश चौहान, रामकुमार पटेल, दीपाजंली पटेल समेत समस्त मनरेगा कर्मचारियों के द्वारा जनपद पंचायत बसना में दो सूत्रीय मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल किया जा रहा है।
मनरेगा कर्मचारियों को समर्थन देने नीलांचल सेवा समिति के संस्थापक एवं नगर पंचायत बसना के पूर्व अध्यक्ष डॉ. सम्पत अग्रवाल ने जनपद पंचायत पहुंचकर मनरेगा कर्मचारियों का हालचाल जाना और कहा आप लोगों का समर्थक व साथी हूं। मनरेगा कर्मचारियों की मांग को जायज बताते हुए छत्तीसगढ़ सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। जिसे घोषणा पत्र के दम पर कांग्रेस सत्ता में आई है उन्हें पूरा करना उनका कर्तव्य है। क्षेत्र के जनप्रतिनिधि भी अपना काम ईमानदारी से करते तो कर्मचारियों को हड़ताल पर बैठने की जरूरत नहीं पड़ती। ग्राम पंचायत की रीढ़ की हड्डी मनरेगा के कर्मचारी है। केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं को गाँव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य करते है। हड़ताल के कारण योजनाओं का लाभ आम-आदमी तक नहीं पहुंच पा रहा है, इसलिए सरकार को जल्द से जल्द मांग पूरी करनी चाहिए।
इस दौरान समर्थन देने नगर पंचायत अध्यक्ष गजेंद्र साहू, पार्षद शीत गुप्ता, मीडिया सलाहकार जर्नलिस्ट प्रकाश सिन्हा, बसना सेक्टर प्रभारी कामेश बंजारा, सह प्रभारी आकाश सिन्हा, सहित समस्त छत्तीसगढ़ मनरेगा कर्मचारी महासंघ के सदस्य एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।