बसना

श्री रामकथा हर समस्या के समाधान की कथा है: डॉ. सम्पत अग्रवाल, पड़कीपाली में श्रीरामकथा का आयोजन किया गया।

बसना,09 जून 2022/ बसना अंचल के ग्राम पडकीपाली में तीन दिवसीय रामायण कथा का आयोजन किया गया। जहां श्रीराम कथा श्रवणपान करने नीलांचल सेवा समिति के संस्थापक एवं नगर पंचायत पूर्व अध्यक्ष डॉ. सम्पत अग्रवाल शामिल हुए एवं श्रीरामजी का विधिवत पूजा-अर्चना कर ग्रामवासियों की खुशहाली की कामना की। आयोजक समिति ने सनातन धर्म के अनुसार श्रीफल पुष्पहार व‌‌‌ अंगवस्त्र से स्वागत सम्मान किया।

डॉ.सम्पत अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि आधुनिकता के युग में अपनी लाेक परम्परा को सहेजने का यह अच्छा प्रयास है।अंचल क्षेत्र में राज्य स्तरीय रामायण कार्यक्रम कराना बहुत बड़ा उपलब्धि है। एेसे आयोजन से हमें धार्मिक वातावरण में ढलने का अवसर मिलता है। यहां पर प्रस्तुत किए गए रामायण कथा को हमें अपने जीवन में उतारना चाहिए। रामकथा हर समस्या के समाधान की कथा है।
उन्होंने आगे कहा नीलांचल सेवा समिति के द्वारा किए जा रहे जनसेवा कार्य नीलांचल निशुल्क एंबुलेंस सेवा निशुल्क उपचार सेवा स्वास्थ्य शिविर नेत्र जांच शिविर रक्तदान शिविर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन खेल खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने प्रतियोगिता का आयोजन,शिक्षा के क्षेत्र में विशेष योगदान इत्यादि के बारे महत्वपूर्ण जानकारी दी।
श्रीराम कथा का आयोजन में नीलांचल पिरदा सेक्टर प्रभारी उत्तर पटेल, बिजराभाठा सेक्टर प्रभारी संतलाल नायक,सह प्रभारी टीकेश्वर सिदार,सह प्रभारी शिशुपाल प्रधान, संरक्षक उमराव जगत,सह सचिव दासरथी चौहान, मीडिया प्रभारी दिग्विजय देवांगन, संपत्ति त्रिपाठी महाराज, विद्याधर चौधरी, हरीश चौधरी, गोपाल नायक, भूपेंद्र चौधरी, रुपेद चौधरी, मुकेश चौधरी, कमलेश चौधरी, ठंडाराम चौधरी, परमेश चौधरी, राजू चौहान, योगेश चौधरी, दुर्गेश चौधरी,सोनसाय बरिहा, उग्रेश चौधरी, अनिल चौधरी, सुमित चौधरी, दीपक यादव,अजय चौधरी, जन्मजय चौधरी, महेश चौधरी, खगेश चौधरी, राजेश पटेल, देवेश चौधरी, टीकाराम भोई, हेमलाल निषाद सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे।

JIVAN DAS

भारत अंचल के फाउंडर और ओनर है।संपर्क मो.न.-7354223749

Related Articles

मौसम
BALODA BAZAR Bhantapara
Back to top button