संस्कृति

शनि महाराज जयंती 2023 : भाजपा नेता डॉ.सम्पत अग्रवाल ने शनि महाराज जी की पूजा अर्चना कर लिया आशीर्वाद।

बसना। आज शनि महाराज जी की जयंती के पावन अवसर पर नीलांचल सेवा समिति के संस्थापक एवं नगर पंचायत बसना पूर्व अध्यक्ष भाजपा नेता डॉ.सम्पत अग्रवाल जी ने नगर स्थित माँ समलेश्वरी मंदिर पहुँच कर श्री शनि महाराज जी को सरसों तेल अर्पित करते विधिवत् पूजा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किये व नगर सहित क्षेत्र की विकास और खुशहाली की कामना की। मान्यता है कि शनि जयंती के दिन शनिदेव की पूजा करने से शनि के कोप से बचा जा सकता है। शनिदेव यदि प्रसन्न हो जाएं तो आम आदमी को खास आदमी बना देते हैं। शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए शनिवार को उनका विधिवत पूजन करना चाहिए। मान्यता है कि शनिदेव को सरसों का तेल चढ़ाया जाना चाहिए, इससे शनिदेव प्रसन्न होते हैं। शनिवार के दिन पीपल को जल देने से भी शनिदेव को प्रसन्न किया जा सकता है। शनि जयंती के दिन “ऊं शं अभयहस्ताय नमः। ऊं शं शनैश्चराय नमः। ऊं नीलांजनसमाभामसं रविपुत्रं यमाग्रजं छायामार्त्तण्डसंभूतं तं नमामि शनैश्चरम।” मंत्र का जाप करें। यह जाप कम से कम 11 माला का होना चाहिए। इस दौरान तेल का दीपक अवश्य जलायें और मुख दक्षिण दिशा की ओर करें।

इस अवसर पर केके पाणीग्रही महाराज, सुरेश पाणीग्रही महाराज, सूर्यनारायण अग्रवाल, राजेश नंदे, पार्षद शीत गुप्ता आदि उपस्थित रहें।

JIVAN DAS

भारत अंचल के फाउंडर और ओनर है।संपर्क मो.न.-7354223749
मौसम
BALODA BAZAR Bhantapara
Back to top button