
रामनवमी महोत्सव में शामिल हुए भाजपा नेता डॉ. सम्पत अग्रवाल, पूजा अर्चना कर क्षेत्र की तरक्की व खुशहाली की कामना की।
बसना. नीलांचल सेवा समिति के संस्थापक एवं नगर पंचायत बसना पूर्व अध्यक्ष भाजपा नेता डॉ.सम्पत अग्रवाल ने ग्राम गधाभांठा एवं दुरुगपाली में आयोजित रामनवमी महोत्सव कार्यक्रम में शामिल होकर पूजा अर्चना कर क्षेत्र की तरक्की व खुशहाली की कामना की।
भाजपा नेता डॉ.सम्पत अग्रवाल ने कहा कि राम नवमी को भगवान राम के जन्मदिन के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। खुशी और उल्लास के इस त्योहार को मनाने का उद्देश्य हमारे भीतर “ज्ञान के प्रकाश का उदय” है। भगवान राम का जन्म राजा दशरथ और रानी कौशल्या से हुआ था। राम नवमी का त्यौहार चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी को मनाया जाता है। हिंदू शास्त्रों के अनुसार, भगवान राम का जन्म इसी दिन हुआ था और वे जुगों से मर्यादा पुरुषोत्तम के प्रतीक के रूप में माने जाते हैं। हिंदू शास्त्रों के अनुसार, भगवान विष्णु ने त्रेतायुग में रावण के अत्याचारों को समाप्त करने और धर्म की पुनः स्थापना के लिए दुनिया में श्री राम के रूप में अवतार लिया।
इस अवसर पर ग्राम दुरुगपाली में महाराज रिषभदास वैष्णव, सरपंच तौसिप प्रधान, ग्राम गौटिया नित्यानंद प्रधान, सेक्टर प्रभारी उपेन्द्र साव, दिग्विजय प्रधान, श्रवण दास, लाल बिहारी साहू, चित्रसेन प्रधान, निशामणी प्रधान, मनोज साहू, गोपीनाथ प्रधान, अनिल प्रधान, श्रवण प्रधान, सुरेश प्रधान, गौरांग प्रधान तथा ग्राम गधाभांठा में सेक्टर प्रभारी उपेन्द्र साव, नित्यानंद प्रधान, मुरलीधर पात्र, गोरेलाल बिसी, वैष्णव पात्र, गोपीनाथ प्रधान, पुरंदर पात्र सहित बड़ी संख्या में रामभक्त उपस्थित रहें।