बसना

नीलांचल जनसंपर्क टीम ने ली विशेष बैठक, डॉ.सम्पत अग्रवाल के जनसेवा कार्यों की जानकारी दी एवं स्वच्छता के लिए जागरूक किया।

बसना,12 जुलाई 2022/ नीलांचल सेवा समिति की जनसंपर्क टीम के द्वारा नीलांचल सेक्टर सिंघनपुर अंतर्गत ग्राम संकरी एवं बोहारपार में विशेष बैठक आयोजित किया गया। जिसमें “नीलांचल सेवा समिति के संस्थापक एवं नगर पंचायत पूर्व अध्यक्ष डॉ.सम्पत अग्रवाल” के द्वारा क्षेत्रवासियों के अच्छे स्वास्थ्य सुविधा के लिए निस्वार्थ भाव से किये जा रहे जनसेवा कार्यो निशुल्क एंबुलेंस सेवा, निशुल्क उपचार सेवा, स्वास्थ्य जांच शिविर,नेत्र शिविर,रक्तदान शिविर,शिशु स्वास्थ्य जांच शिविर के बारे में विशेष जानकारी देते हुए शिक्षा क्षेत्र में सुधार व प्रत्येक बच्चों को स्कूल भेजना, गांव के गली,सडक नलकूप तालाब इत्यादि प्रमुख जगहों पर स्वच्छता एवं सफाई,अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने के लिए सभी को जागरूक किया। साथ ही साथ सभी को अपने व अपने परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखने को कहा गया।

इस दौरान नीलांचल जनसंपर्क टीम ने ग्राम संकरी में नीलांचल महिला समिति का गठन कर अध्यक्ष मोंगरा पटेल, उपाध्यक्ष पिंगला मानिकपुरी,सचिव गीता पटेल, कोषाध्यक्ष शांति मानिकपुरी, सलाहकार कुन्ती पटेल एवं ग्राम बोहारपार में अध्यक्ष दिलमोती साव, उपाध्यक्ष दिलमोती मुटकिया, सचिव गोदावरी साव, कोषाध्यक्ष चंद्रकांती साव, सलाहकार सावित्री चौहान, सलाहकार पार्वती साव को सर्वसम्मति से चयन कर सम्मान किया गया।

इस विशेष बैठक में नीलांचल जनसंपर्क टीम से केके शर्मा, सिंघनपुर सेक्टर प्रभारी चमरा स्वर्णकार,सुनील चौहान,नील कुमार पटेल के साथ ग्राम संकरी में मिलाप चंद्र नायक, दीपक नायक, जागेश्वर नायक, नेहरू लाल पटेल, फेनलाल पटेल, प्रमिला पटेल, गीता पटेल, पिंगला मानिकपुरी, दूजबाई पटेल,अंजना पटेल, रत्नीबाई मांझी, उमा पटेल, कुन्ती पटेल, मीना पटेल, रमिला भोई, पुनम पटेल, वेदबाई पटेल, शान्तिबाई मानिकपुरी, पदमा मानिकपुरी,इंदिरा मानिकपुरी,चंद्रवती पटेल, पुन्नो मानिकपुरी,कमोलिनी पटेल, सुलोचना निषाद, परमेश्वरी मानिकपुरी, संजू निषाद, अनेज कुमार, गंगाबाई पटेल रमाकांति मांझी, पद्मनी दास, मोंगरा पटेल एवं ग्राम बोहारपार में ग्राम प्रभारी दिलीप साव, अरुण स्वर्णकार, अमेरिका बाई साव, नानबाई साव, धर्मेत साव, सब्या साव, जलबत्ती साव, पार्वती साव, सुर्मिला साव, चंद्रकांती साव, गायत्रीबाई साव, दिलमोती साव, शुभ्रकेशी साव, विमला साव, नानबाई चौहान, अहिल्या साव, गोदावरी साव, दिलमोती मुटकिया, तिजमोती साव, गौरीबाई मुटकिया, अमरीका सोनी, सावित्री चौहान, सविता चौहान सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे।

JIVAN DAS

भारत अंचल के फाउंडर और ओनर है।संपर्क मो.न.-7354223749

Related Articles

मौसम
BALODA BAZAR Bhantapara
Back to top button