बसना

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने गुरु पूर्णिमा उत्सव कार्यक्रम का किया आयोजन, डॉ.सम्पत अग्रवाल ने गुरुजनों का पूजा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

बसना/इस वर्ष का राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बसना का गुरुपूर्णिमा उत्सव कार्यक्रम का प्रथम चरण 13 जुलाई 2022 को सम्पन्न किया गया था,जिसका द्वितीय चरण का कार्यक्रम आज 22 जुलाई 2022 शुक्रवार सायं 06:00 से 07:00 बजे सरस्वती शिशु मंदिर (बसना मंडी) में आयोजित किया गया।

यहाँ आयोजित गुरु पूजन समर्पण कार्यक्रम में नीलांचल सेवा समिति के संस्थापक एवं नगर पंचायत पुर्व अध्यक्ष डॉ.सम्पत अग्रवाल शामिल हुए एवं गुरुजनों पुजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मुख्य उद्देश्यों पर चर्चा किया।

इस दौरान संध्या काल की गुरु पूर्णिमा उत्सव कार्यक्रम में रामचंद्र अग्रवाल, सौरभ अग्रवाल, जय नारायण पटेल, मुकेश जोशी, सुंदर प्रधान,सेक्टर प्रभारी कामेश बंजारा,सह प्रभारी आकाश सिन्हा सहित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बसना के सदस्य उपस्थित थे।

JIVAN DAS

भारत अंचल के फाउंडर और ओनर है।संपर्क मो.न.-7354223749

Related Articles

मौसम
BALODA BAZAR Bhantapara
Back to top button