बसना

नीलांचल सेवा समिति : गढफुलझर निशुल्क स्वास्थ्य शिविर के दौरान प्रधानमंत्री मोदी की मन की बात कार्यक्रम का आयोजन… भाजपा नेता डॉ.सम्पत अग्रवाल ने कहा प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत विश्व महाशक्ति बनने की राह पर…

बसना.गढफुलझर के अटल समरसता भवन में नीलांचल सेवा समिति के तत्वावधान में श्री बालाजी हॉस्पिटल रायपुर के प्रसिद्ध डॉक्टरों के सहयोग से नर सेवा नारायण सेवा की परिकल्पना को साकार करते हुए बसना विधानसभा के लोगों के सम्पूर्ण उपचार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नीलांचल सेवा समिति के संस्थापक एवं नगर पंचायत बसना पूर्व अध्यक्ष भाजपा नेता डॉ. सम्पत अग्रवाल के द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर, निशुल्क नेत्र जाँच शिविर, विशाल रक्तदान शिविर एवं आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर का आयोजन सुबह 10 बजे से शाम 05 बजे तक किया जा रहा है। सर्वप्रथम श्री जगन्नाथ महाप्रभु जी की छाया चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर निशुल्क स्वास्थ्य शिविर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

इस दौरान शिविर स्थल में सर्वप्रथम राष्ट्रगान गाने पश्चात देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के मन की बात सुनी गई, जिसमें उन्होंने देश के कला, खेल, व्यापार, शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा बलों सहित अन्य प्रमुख विषयों पर बात की।
भाजपा नेता डॉ.सम्पत अग्रवाल ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व भारतवर्ष विश्व की महाशक्ति बनने की राह पर है और जल्द ही हम भारतवासी अपनी मंजिल हासिल कर पायेंगे, हम सभी को एक होकर देश व क्षेत्र के लिए मिलकर काम करना होगा।

इस मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र त्रिपाठी, भाजपा गढफुलझर मंडल अध्यक्ष माधव साव , पूर्व जिलाध्यक्ष सुवर्धन प्रधान, माटीकला बोर्ड पूर्व अध्यक्ष चन्द्रशेखर पाड़े, पूर्व सैनिक वेणुधर साहू,भाजपा गढफुलझर मण्डल पूर्व अध्यक्ष सुधीर नाग, जिला सोशलमीडिया प्रभारी नवीन साव, मण्डल महामंत्री प्रहलाद साहू, अनुसुचित जनजाति अध्यक्ष नरहरि पोर्ते, उपाध्यक्ष बाबूलाल काशी, पूर्व जनपद सदस्य व सरपंच राधेश्याम नाग, युवा मोर्चा महामंत्री निमित साहू, रमेश भोई, पूर्व मण्डल महामंत्री जसवीर सिंग जटाल, नगर पंचायत उपाध्यक्ष सुमित अग्रवाल, पार्षद शीत गुप्ता, जर्नलिस्ट प्रकाश सिन्हा,कोषाध्यक्ष विकास वाधवा, संयोजक निर्मलदास, हरजिंदर सिंह हरजू, सेक्टर प्रभारी खोलबाहरा निराला, महेंद्र प्रधान, चमरा स्वर्णकार, जोन प्रभारी बंटी सिंह, आकाश सिन्हा, नीलमणी प्रधान, नीलांचल सेवा समिति के सभी 18 सेक्टरों के प्रभारी, सह प्रभारी, सदस्यगण सहित हजारों की संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहें।

JIVAN DAS

भारत अंचल के फाउंडर और ओनर है।संपर्क मो.न.-7354223749

Related Articles

मौसम
BALODA BAZAR Bhantapara
Back to top button