बसना

नीलांचल सेवा समिति की हुई अहम बैठक, डॉ. सम्पत अग्रवाल ने 1 लाख सदस्य बनाने का दिया लक्ष्य, टॉप 3 सेक्टरों का किया सम्मान।

बसना.नीलांचल सेवा समिति के संस्थापक एवं नगर पंचायत पूर्व अध्यक्ष डॉ.सम्पत अग्रवाल के द्वारा नरसेवा-नारायण सेवा की कल्पना को साकार करते निस्वार्थ भाव से किये जा रहे समस्त स्वास्थ्य संबंधी जनसेवा कार्यों जैसे नीलांचल निशुल्क एंबुलेंस सेवा, निशुल्क उपचार सेवा, स्वास्थ्य शिविर,नेत्र शिविर,रक्तदान शिविर, शिक्षा,खेल-खिलाड़ियों को राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ले जाने इत्यादि जनसेवा कार्यो को और अधिक बढाने प्रमुख विषयों पर चर्चा के लिए आज नीलांचल सेवा समिति मुख्यालय में विशेष बैठक रखा गया ।

जिसमें कीर्तन, खेल, महिला स्व सहायता समुहों को नीलांचल सेवा समिति में जोडना, प्रत्येक सेक्टर में महिला प्रमुख व महिला टीम गठन करना, नीलांचल युवा समिति का गठन करना, नीलांचल सेवा समिति के प्रत्येक नीलांचल जनसंपर्क एवं सेक्टर पदाधिकारियों के प्रति दिन का दौरा कार्यक्रम अपडेट करना, सभी सेक्टरों में प्रत्येक माह 500 सदस्य से 1000 सदस्य बनाना अनिवार्य है।, मासिक प्रोग्रेश रीपोर्ट के आधार पर सेक्टर का सम्मान किया जावेगा इत्यादि प्रमुख विषयों पर चर्चा कर एक लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया। डॉ.सम्पत अग्रवाल ने नीलांचल सेवा समिति के बंसुला, भगतदेवरी एवं किशनपुर सेक्टर के प्रभारियों को शाल श्रीफल व वस्त्र परिधान से सम्मानित किया।

इस विशेष बैठक में नीलांचल सेवा समिति मुख्य सलाहकार एवं नगर पंचायत उपाध्यक्ष श्री सुमित अग्रवाल, नगर पंचायत अध्यक्ष श्री गजेंद्र साहू, नीलांचल सेवा समिति मुख्यालय प्रभारी एवं पार्षद श्री शीत गुप्ता, विधानसभा कोषाध्यक्ष विकास वाधवा, मीडिया सलाहकार जर्नलिस्ट प्रकाश सिन्हा,गढफुलझर संयोजक हरजिंदर सिंह हरजू,बसना सेक्टर संयोजक निर्मलदास,सेक्टर कामेश बंजारा,उपेंद्र साव, उत्तर पटेल, सोनू छाबड़ा,विक्की सलूजा, किरण पटेल,चमरा स्वर्णकार, खोलबहरा निराला,चमन सेन, कमलध्वज पटेल, वीरेन्द्र प्रधान, संतोष मंझी,सतीश प्रधान, भोजकुमार साव,कन्हैया प्रधान,प्रमोद प्रधान, संतलाल नायक, बालमुकुंद साहू, केके शर्मा, अश्वनी प्रधान, शिवकिशोर साहू, विजय पटेल,टीकाराम दास, वीरु गुप्ता,आकाश सिन्हा, विजय चौधरी, कमलेश डडसेना, जतिन ठक्कर, कोमल मोहंती, शिशुपाल प्रधान, टीकेश्वर सिदार, अजय प्रधान, मोहित पटेल, किशोर कानूनगो, कमल साहू,लाला अमरनाथ, ब्रजेन्द्र प्रधान,
लोकनाथ साव, हेमचंद साव, शोभित मांझी, डोलामणी प्रधान, पदुम साहू,
उमाचरण कोसरिया, लक्ष्मी दीप,
शोभाराम बरिहा, राजेश चक्रधारी, मोनिका मैथ्युज, तेजेश्वरी पाण्डेय
सहित नीलांचल सेवा समिति के सदस्य उपस्थित थे।

JIVAN DAS

भारत अंचल के फाउंडर और ओनर है।संपर्क मो.न.-7354223749

Related Articles

मौसम
BALODA BAZAR Bhantapara
Back to top button