बसना

अष्टप्रहरी नामयज्ञ संकिर्तन महायज्ञ में विधायक डॉ.सम्पत अग्रवाल हुए शामिल

बसना। ग्राम छान्दनपुर के अष्टप्रहरी नामयज्ञ संकिर्तन महायज्ञ कार्यक्रम में विधायक डॉ.सम्पत अग्रवाल शामिल हुए। उन्होंने विधिवत पूजा अर्चना कर समृद्धि और खुशहाली की कामना की। आयोजक समिति के द्वारा श्रीफल व अंगवस्त्र भेंट कर पुष्पहार से स्वागत किया गया। विधायक डॉ.सम्पत अग्रवाल ने संबोधित करते हुए कहा कि हरे कृष्ण हरे राम महामंत्र का जो व्यक्ति निरंतर जाप करता है। उसके जीवन में सुख शांति, धन और मानसिक शांति की प्राप्ति होती है। और हर एक मनोकामना की पूर्ति होती है। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता रामचंद्र अग्रवाल, सांसद प्रतिनिधि अरविंद मिश्रा, विधायक कार्यालय प्रभारी प्रकाश सिन्हा, मोहित पटेल, अशोक पटेल, संजय भोई सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद थे।

JIVAN DAS

भारत अंचल के फाउंडर और ओनर है।संपर्क मो.न.-7354223749

Related Articles

मौसम
BALODA BAZAR Bhantapara
Back to top button