बसनासांस्कृतिक कार्यक्रम

बसना : अष्टप्रहरी नामयज्ञ संकीर्तन पूर्णाहुति में शामिल हुए भाजपा नेता डॉ.सम्पत अग्रवाल

बसना नगर में अष्टप्रहरी नामयज्ञ संकीर्तन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसके पूर्णाहुति में नीलांचल सेवा समिति के संस्थापक एवं नगर पंचायत बसना पूर्व अध्यक्ष भाजपा नेता डॉ.सम्पत अग्रवाल शामिल हुए। उन्होंने श्री कृष्ण जी की पूजन कर नगर की विकास व खुशहाली की कामना की। इसके पू्र्व आयोजन समिति ने भाजपा नेता डॉ.सम्पत अग्रवाल का श्रीकृष्ण के पीला वस्त्र व पुष्पहार से स्वागत सम्मान किया।

इस अवसर पर भाजपा नेता डॉ.सम्पत अग्रवाल ने कहा हरे राम हरे कृष्ण का जाप कलयुग का महामंत्र है इसके जपने से मानव जीवन में शांति और खुशहाली की प्राप्ति होती है। डॉ.सम्पत अग्रवाल ने कहा हम सभी को एक साथ मिलकर बसना नगर सहित पूरे क्षेत्र के तरक्की के लिए कार्य करना चाहिए। एक दूसरे की सहयोग से हर एक मंजिल तक पहुँचा जा सकता है।

उन्होंने आगे नीलांचल सेवा समिति के द्वारा नर सेवा नारायण सेवा की परिकल्पना को साकार करते निस्वार्थ भाव से किये जा रहे जन सेवा कार्य स्वास्थ्य संबंधी जनसेवा कार्यो जैसे नीलांचल निशुल्क एंबुलेंस सेवा, उपचार सेवा,स्वास्थ्य शिविर, नेत्र जांच शिविर, रक्तदान शिविर, खेल खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने, सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन, मंदिरों का जीर्णोद्धार, पीने योग्य जल की व्यवस्था, शिक्षण संस्थानों में सहयोग, तीर्थ यात्रा इत्यादि जन सेवा कार्यों के बारे में विस्तार से बताया। और अधिक से अधिक नीलांचल सेवा समिति की सदस्यता लेकर सेवा का लाभ लेने एवं अपने ग्रामों के लोगों की सेवा करने के लिए प्रेरित किया। एवं नीलांचल सेवा समिति के तत्वावधान में आज से आयोजित किये जा रहे बसना विधानसभा क्षेत्र स्तरीय युवा खेल महोत्सव के बारे में विस्तार से जानकारी दिये।

इस अवसर पर जय कृष्ण मिश्रा महाराज, अजय अग्रवाल, राजेन्द्र अग्रवाल, विकास अग्रवाल, जयभगवान अग्रवाल, कैलाश मित्तल, राजेश पटेल, तरुण दास सहित बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहें।

JIVAN DAS

भारत अंचल के फाउंडर और ओनर है।संपर्क मो.न.-7354223749

Related Articles

मौसम
BALODA BAZAR Bhantapara
Back to top button