
नीलांचल मुख्यालय में मीडिया सलाहकार जर्नलिस्ट प्रकाश सिन्हा का मनाया गया जन्मदिन,भाजपा नेता डॉ.सम्पत अग्रवाल ने मंगल कामना करते दी शुभकामनाएं।
बसना, 31 अक्टूबर 2022/आज नीलांचल सेवा समिति मुख्यालय में नीलांचल सेवा समिति के मीडिया सलाहकार, पत्रकार, लोकप्रिय मिलनसार ‘जर्नलिस्ट प्रकाश सिन्हा’ का जन्मदिन मनाया गया। जन्मदिन के शुभ अवसर पर नीलांचल सेवा समिति के संस्थापक व नगर पंचायत बसना पूर्व अध्यक्ष एवं भाजपा नेता डॉ.सम्पत अग्रवाल एवं नीलांचल परिवार के सदस्यों ने ‘जर्नलिस्ट प्रकाश सिन्हा’ को पुष्पगुच्छ भेंट करते केक काटकर, मिष्ठान खिलाकर जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दी एवं उज्जवल भविष्य व स्वस्थ जीवन की मंगल कामना की।
इस दौरान नीलांचल सेवा समिति जनसंपर्क टीम प्रभारी केके शर्मा, नीलांचल सेवा समिति विधिक सलाहकार, मुख्यालय प्रभारी एवं पार्षद शीत गुप्ता,पार्षद डेनियल पीटर, सेक्टर प्रभारी कामेश बंजारा,अश्वनी प्रधान, आकाश सिन्हा,शिवकिशोर साहू, विजय पटेल, मोनिका मैथ्यूज, तेजेश्वरी पाण्डेय, सुनील चौहान, जुगेश्वर बाग, खीरसागर निर्मलकर सहित नीलांचल सेवा समिति के सदस्य उपस्थित रहें.