बसना

नीलांचल सेवा समिति जनसंपर्क : डॉ.सम्पत अग्रवाल के जनसेवा कार्यों की दी महत्वपूर्ण जानकारी, नीलांचल महिला समिति का गठन कर अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व अन्य पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से चयन किया गया।

बसना / नीलांचल सेवा समिति की जनसंपर्क टीम के द्वारा बसना अंचल के नीलांचल सेक्टर कुरचुण्डी अंतर्गत ग्राम सरायपाली एवं कुदारीबाहरा (हाडापथरा) में बैठक आयोजित किया गया। जिसमें नीलांचल सेवा समिति के संस्थापक एवं नगर पंचायत पूर्व अध्यक्ष डॉ.सम्पत अग्रवाल के द्वारा नरसेवा-नारायण सेवा की तथ्य को साकार रूप देते हुए निस्वार्थ भाव से किये जा रहे स्वास्थ्य संबंधी सेवा कार्य जैसे नीलांचल निशुल्क एंबुलेंस सेवा, निशुल्क उपचार सेवा, स्वास्थ्य शिविर,नेत्र शिविर,रक्तदान शिविर, शिक्षा,खेल-खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने इत्यादि के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई एवं अधिक से अधिक संख्या में नीलांचल सेवा समिति की सदस्यता लेकर जनसेवा कार्यों का लाभ लेकर स्वस्थ और खुशहाल रहने की बात कही।

इस दौरान जनसंपर्क टीम ने ग्राम कुदारीबाहरा में ग्रामवासी महिला शक्तियों का नीलांचल महिला समिति का गठन किया जिसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष गीता साव, उपाध्यक्ष मालती साव, सचिव देवतीन साहू, कोषाध्यक्ष गुरुवारी चौहान, सलाहकार गजमोती साव, सह सलाहकार सुखमोती को चयन किया गया तथा नीलांचल सेवा समिति के रीति नीति व जनसेवा कार्यो पर विशेष चर्चा किया गया।

इस विशेष बैठक में नीलांचल जनसंपर्क टीम से केके शर्मा,अश्वनी प्रधान,विजय पटेल,खिलेश बरिहा, सुनील चौहान के साथ ग्राम सरायपाली में ग्राम प्रभारी जयकांत भोई सरपंच, ग्राम अध्यक्ष डीग्रीलाल भोई, ग्राम सचिव निरंजन चौहान, राजेश पटेल, धर्मराज साहू, अरविंद साहू,खीरसागर भोई, जयलाल साहू, हरिशंकर, बसंत साहू, माधवबाघ, नृपराज साहू, पिंटू भोई,राजू,तरुणी प्रधान, सुदर्शन साहू एवं ग्राम कुदारीबाहरा में ग्राम प्रमुख महेश साव,जोन प्रभारी गणेशराम साहू, हाडापथरा के प्रभारी चंद्रेश साव, महेंद्र साव, मेघनाथ सेठ, निरंजन कैवर्त्य, बसंत निषाद, सुदर्शन कैवर्त्य, अमृत निषाद, डोलामणी साव, राजकुमारी, हेमान्द्री, सुन्दरमोती, सुकमोती, जशोवंती, फोलतमा, मथुरा, सुशीला साव, हेमलता साव सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे।

JIVAN DAS

भारत अंचल के फाउंडर और ओनर है।संपर्क मो.न.-7354223749

Related Articles

मौसम
BALODA BAZAR Bhantapara
Back to top button