पिथौरा

हरिनाम संकीर्तन अष्टप्रहरी नाम महायज्ञ कार्यक्रम में बगारदरहा पहुँचे भाजपा नेता डॉ.सम्पत अग्रवाल

पिथौरा. ग्राम बगारदरहा में आयोजित हरिनाम संकीर्तन अष्टप्रहरी नाम महायज्ञ कार्यक्रम में नीलांचल सेवा समिति के संस्थापक एवं पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष भाजपा नेता डॉ. सम्पत अग्रवाल शामिल हुए। श्री राधे कृष्णा जी की पूजन कर समस्त ग्रामवासियों की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस दौरान कीर्तन दल व ग्रामवासियों ने डॉ.सम्पत अग्रवाल का फुलमाला पहनाकर आत्मीय स्वागत किया।

डॉ.सम्पत अग्रवाल ने जनमानस को संबोधित करते हुए कहा कि हरिनाम संकिर्तन कार्यक्रम के आयोजन से शांतिमय वातावरण का संचार होता है। हरे राम हरे कृष्ण का जाप कलयुग का महामंत्र है। इसके जाप से जीवन में सुख समृद्धि और खुशहाली की प्राप्ति होती है। आज पूरा विश्व इस मंत्र का जाप कर रहा है। हमारी संस्कार और संस्कृति हर जगह में पूज्यनीय है।

उन्होंने आगे नीलांचल सेवा समिति के द्वारा नर सेवा नारायण सेवा की परिकल्पना को साकार करते निस्वार्थ भाव से किये जा रहे जन सेवा कार्य स्वास्थ्य संबंधी जनसेवा कार्यो जैसे नीलांचल निशुल्क एंबुलेंस सेवा, उपचार सेवा,स्वास्थ्य शिविर, नेत्र जांच शिविर, रक्तदान शिविर, खेल खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने, सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन, मंदिरों का जीर्णोद्धार, पीने योग्य जल की व्यवस्था, शिक्षण संस्थानों में सहयोग, तीर्थ यात्रा इत्यादि जन सेवा कार्यों के बारे में विस्तार से बताया। और अधिक से अधिक नीलांचल सेवा समिति की सदस्यता लेकर सेवा का लाभ लेने एवं अपने ग्रामों के लोगों की सेवा करने के लिए प्रेरित किया। एवं नीलांचल सेवा समिति के तत्वावधान में 19 फरवरी सांकरा, 26 फरवरी गढफुलझर, 05 मार्च पिरदा एवं 12 मार्च बसना नगर में आयोजित किये जा रहे स्वास्थ्य शिविरों की जानकारी दी।और कहा आप सभी अपनी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की जानकारी और सुझाव के लिए स्वास्थ्य शिविर में अवश्य पहुंचे।

इस अवसर पर सरपंच सुशील भोई, ग्राम गौटिया विरेंद्र साहू, यजमान नरोत्तम बरिहा, सेक्टर प्रभारी प्रमोद प्रधान, सह प्रभारी कमल साहू, जोन प्रभारी नीलमणी प्रधान, उप सरपंच प्रतिनिधि अशोक साहू, शिक्षक विश्वामित्र बेहरा, संजय साहू, गजानन साव, प्रेम लाल प्रधान, पद्मलोचन साहू, धनीराम बरिहा, प्रेमलाल साव, प्रेम कुमार पण्डा, पदुमलाल साव, कमल साव, विनोद साहू, डीगेश साहू कीर्तन प्रेमी,ग्रामवासी व क्षेत्रवासी उपस्थित थे।

JIVAN DAS

भारत अंचल के फाउंडर और ओनर है।संपर्क मो.न.-7354223749

Related Articles

मौसम
BALODA BAZAR Bhantapara
Back to top button