पिथौरा

भाजपा नेता डॉ.सम्पत अग्रवाल जन्मदिवस कार्यक्रम में हुए शामिल,भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ प्रदेश प्रभारी व भाजपा पूर्व मंत्री श्री शंकर अग्रवाल को दी बधाई

पिथौरा, 16 अप्रैल 2023/ आज भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ, व्यावसायी प्रकोष्ठ, व्यापारी प्रकोष्ठ प्रदेश प्रभारी एवं भाजपा पूर्व मंत्री श्री शंकर अग्रवाल का जन्मदिवस बड़े ही हर्षोंउल्लास से मनाया गया। उनके जन्मदिवस के मौके पर नीलांचल सेवा समिति के संस्थापक एवं नगर पंचायत बसना पूर्व अध्यक्ष भाजपा नेता डॉ.सम्पत अग्रवाल उनके गृह निवास पहुंचे तथा भाजपा गमछा से सम्मानित व पुष्प गुच्छ भेंट कर जन्मदिवस की बधाई एवं उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी तथा उनके दीर्घायु जीवन के लिए भगवान श्री जगन्नाथ स्वामी जी से प्रार्थना की।

इस अवसर पर पूर्व मण्डल अध्यक्ष प्रीतराम सूर्या,श्रमजीवी पत्रकार संघ अध्यक्ष मनोहर साहू, कपड़ा व्यापारी संघ अध्यक्ष राजेश गोयल, पिथौरा सेक्टर प्रभारी विक्की सलुजा, सह प्रभारी जतिन ठक्कर, कार्यालय प्रभारी प्रतीक बोस सहित भाजपा व नीलांचल सेवा समिति के सदस्यगण मौजूद रहें।

JIVAN DAS

भारत अंचल के फाउंडर और ओनर है।संपर्क मो.न.-7354223749

Related Articles

मौसम
BALODA BAZAR Bhantapara
Back to top button