बसना

नीलांचल सेवा समिति के तत्वावधान में होली मिलन समारोह… सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन… महासमुंद लोकसभा सांसद श्री चुन्नीलाल साहू व भाजपा नेतागण हुए शामिल…

बसना.नीलांचल सेवा समिति की ओर से शुक्रवार को नगर स्थित मंगल भवन में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जहां पर सभी क्षेत्रवासी भाई बहनों ने एक-दुसरे को रंग गुलाल लगा कर पर्व की बधाई दी। समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।

समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि महासमुंद लोकसभा सांसद श्री चुन्नीलाल साहू, नीलांचल सेवा समिति संस्थापक एवं नगर पंचायत बसना पूर्व अध्यक्ष भाजपा नेता डॉ.सम्पत अग्रवाल, भाजपा नेताओं व नीलांचल सेवा समिति सेक्टर प्रभारियों ने दीप प्रज्जवलित कर किया। तत्पश्चात सेक्टर पदाधिकारियों व भाजपा कार्यकर्ताओं ने सांसद श्री चुन्नीलाल साहू का फुलमाला पहनाकर रंग गुलाल लगाकर स्वागत वंदन अभिनंदन किया।

सांसद श्री चुन्नीलाल साहू ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते होली की बधाई देते हुए केंद्र की भाजपा सरकार के द्वारा किये जा रहे सभी देशहित के कार्यों को बताया और कहा कि छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 में भाजपा को प्रचंड बहुमत से विजयी बनाने एवं छत्तीसगढ़ को पुनः विकास की पटरी पर लाने के लिए आप सभी का आशीर्वाद ऐसे ही बना रहे।

भाजपा नेता डॉ.सम्पत अग्रवाल ने होली की बधाई दी और कहा कि होली अंहकार पर करुणा प्रेम के जीत का प्रतीक है। होली एक ऐसा पर्व है कि गिले शिकवे भूल कर लोग एक-दूसरे से गले मिलते है। समारोह में शामिल क्षेत्रवासियों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आर्केस्ट्रा का आयोजन किया गया।

इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि सतपाल सिंह छाबड़ा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र त्रिपाठी, किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम शंकर पटेल, भाजपा पिरदा मंडल अध्यक्ष हरप्रसाद पटेल, पिथौरा मंडल अध्यक्ष नरेश सिंघल, सांकरा मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार साहू, गढफुलझर मंडल अध्यक्ष माधव साव, जिला उपाध्यक्ष विपीन उपवेजा, प्रदेश मंत्री कांता पटेल, युवा मोर्चा पूर्व जिलाध्यक्ष धनेश नायक, नरेंद्र बोरे, नगर पंचायत बसना अध्यक्ष गजेन्द्र साहू, उपाध्यक्ष सुमित अग्रवाल, पार्षद शीत गुप्ता, मीडिया सलाहकार जर्नलिस्ट प्रकाश सिन्हा, कोषाध्यक्ष विकास वाधवा, विक्की सलुजा, निर्मलदास, हरजिंदर सिंह, कामेश बंजारा, आकाश सिन्हा, राहुल चतुर्वेदी, सोनू छाबड़ा, उत्तर पटेल, चमरा स्वर्णकार, वीरेंद्र प्रधान, संतलाल नायक, किरण पटेल, महेंद्र प्रधान, कन्हैया प्रधान, भोजकुमार साव, सतीश प्रधान, मोहित पटेल, बसंत पटेल, खोलबाहरा निराला, प्रमोद प्रधान, बालमुकुंद साहू, चमन सेन, उपेन्द्र साव,संतोष मांझी, प्रहलाद बुड़ेक, त्रिलोचन भोई, प्रेम शंकर प्रधान, स्मिथ कोसरिया, डीजेन्द्र कुर्रे, भाजपा पदाधिकारी, समाज प्रमुख, समस्त 18 सेक्टरों के पदाधिकारीगण, जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी शामिल हुए।

JIVAN DAS

भारत अंचल के फाउंडर और ओनर है।संपर्क मो.न.-7354223749

Related Articles

मौसम
BALODA BAZAR Bhantapara
Back to top button