बसना

महाशिवरात्रि पर्व : अष्टप्रहरी हरिनाम यज्ञ में शामिल हुए भाजपा नेता डॉ.सम्पत अग्रवाल

बसना. ग्राम छांदनपुर में महाशिवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य में आयोजित अष्टप्रहरी हरिनाम यज्ञ कार्यक्रम में नीलांचल सेवा समिति के संस्थापक एवं नगर पंचायत बसना पू्र्व अध्यक्ष वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ.सम्पत अग्रवाल शामिल होने पहुंचे। सर्वप्रथम उन्होंने भगवान शिव जी के मंदिर पहुंचकर पूजन किया। तत्पश्चात अष्टप्रहरी हरिनाम यज्ञ के लिए निकाली गई शोभा कलशयात्रा तथा नाम उच्चारण में शामिल होकर भगवान शिव जी व श्री राधाकृष्ण की पूजा अर्चना कर समस्त ग्रामवासियों की समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इसके पुर्व किर्तन दल ने भाजपा नेता डॉ.सम्पत अग्रवाल का फुलमाला पहनाकर स्वागत सम्मान किया।

इस अवसर पर डॉ.सम्पत अग्रवाल ने सभी को महाशिवरात्रि पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जहां भी अष्टप्रहरी हरिनाम यज्ञ का आयोजन होता है वहां सुख समृद्धि और खुशहाली का वातावरण बना रहता है। हरे राम हरे कृष्ण का जाप मोक्षदायी है, इसके जपन मात्र से सारी दुख दर्द की समाप्ति हो जाती है। उन्होंने आगे नीलांचल सेवा समिति के द्वारा नर सेवा नारायण सेवा की परिकल्पना को साकार करते निस्वार्थ भाव से किये जा रहे जन सेवा कार्य स्वास्थ्य संबंधी जनसेवा कार्यो जैसे नीलांचल निशुल्क एंबुलेंस सेवा, उपचार सेवा,स्वास्थ्य शिविर, नेत्र जांच शिविर, रक्तदान शिविर, खेल खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने, सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन, मंदिरों का जीर्णोद्धार, पीने योग्य जल की व्यवस्था, शिक्षण संस्थानों में सहयोग, तीर्थ यात्रा इत्यादि जन सेवा कार्यों के बारे में विस्तार से बताया। और अधिक से अधिक नीलांचल सेवा समिति की सदस्यता लेकर सेवा का लाभ लेने एवं अपने ग्रामों के लोगों की सेवा करने के लिए प्रेरित किया। एवं नीलांचल सेवा समिति के तत्वावधान में 19 फरवरी को सांकरा,26 फरवरी को गढफुलझर, 05 मार्च को पिरदा एवं 12 मार्च को बसना नगर में आयोजित किये जा रहे स्वास्थ्य शिविरों की जानकारी दी।और कहा आप सभी अपनी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की जानकारी और सुझाव के लिए स्वास्थ्य शिविर में अवश्य पहुंचे।

इस अवसर पर श्री दीनबंधु थानापति पुजारी शिव मंदिर, पुजारी श्री वेणुधर थानापति, श्री किशोर पटेल, श्री कीर्तन महाराज ,श्री ब्रजराज पुरोहित ,उपेंद्र नायक सहित बड़ी संख्या श्रद्धालुजन ग्रामवासी उपस्थित रहें।

JIVAN DAS

भारत अंचल के फाउंडर और ओनर है।संपर्क मो.न.-7354223749

Related Articles

मौसम
BALODA BAZAR Bhantapara
Back to top button