
भाजपा नेता डॉ.सम्पत अग्रवाल ने किया रामायण कथा का रसपान
बसना।ग्राम बिछिया टाण्डा में अयोजित त्रिदिवसीय अखण्ड रामायण कथा में मुख्य अतिथि नीलांचल सेवा समिति के संस्थापक एवं नगर पंचायत बसना पूर्व अध्यक्ष भाजपा नेता डॉ.सम्पत अग्रवाल शामिल हुए तथा भगवान श्रीराम जी की पूजा अर्चना कर क्षेत्र की खुशहाली की कामना की एवं श्रीराम कथा का रसपान किया।
इस अवसर पर भाजपा नेता डॉ.सम्पत अग्रवाल ने कहा की आज बड़ा हर्ष का विषय है। इस पवित्र धरा के मानस मंच से ज्ञान की गंगा बह रही है। हम सभी को इस ज्ञान रूपी गंगा में डुबकी लगाना है। तभी ये हमारा मानव जीवन सफल होगा। मानस गान मंडलियों के द्वारा कथा वाचन भजन के माध्यम से भगवान श्री रामचन्द्र जी के जीवन चरित्र के बारे में सुनने को मिलेगा। हम सभी भाग्यशाली है, जो आज इस भगवान श्री रामचन्द्र जी के अयोध्या नगरी जैसे मानस मंच से भगवान श्री रामचन्द्र की कथा का रस पान कर रहे हैं। मानस कथा के कुछ अंश अपने जीवन में उतार लेते हैं। हमारा ये मानव जीवन सफल होगा।
उन्होंने आगे नीलांचल सेवा समिति के द्वारा नर सेवा नारायण सेवा की परिकल्पना को साकार करते निस्वार्थ भाव से किये जा रहे जन सेवा कार्य स्वास्थ्य संबंधी जनसेवा कार्यो जैसे नीलांचल निशुल्क एंबुलेंस सेवा, उपचार सेवा,स्वास्थ्य शिविर, नेत्र जांच शिविर, रक्तदान शिविर, खेल खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने, सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन, मंदिरों का जीर्णोद्धार, पीने योग्य जल की व्यवस्था, शिक्षण संस्थानों में सहयोग, तीर्थ यात्रा इत्यादि जन सेवा कार्यों के बारे में विस्तार से बताया। और अधिक से अधिक नीलांचल सेवा समिति की सदस्यता लेकर सेवा का लाभ लेने एवं अपने ग्रामों के लोगों की सेवा करने के लिए प्रेरित किया। एवं नीलांचल सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित किये जा रहे बसना विधानसभा क्षेत्र स्तरीय युवा खेल महोत्सव के बारे में विस्तार से जानकारी दिये।
इस असवर पर समिति अध्यक्ष सोहनलाल राठौर, सचिव हरिचरण बंजारा, कोषाध्यक्ष चुड़ामणी बंजारा, पूर्व अध्यक्ष टीकेलाल बंजारा, जनपद सदस्य राजेश गडतिया, सरपंच रीना रानी गडतिया, नीलांचल सेवा समिति बंसुला सेक्टर प्रभारी उपेन्द्र साव, कुरचुण्डी सेक्टर प्रभारी भोजकुमार साव, महेन्द्र साव, पूर्व कोषाध्यक्ष छोटे टीकेलाल बंजारा, सह सचिव दुर्गा नायक, प्रमोद चौहान, मनीषा नागवंशी, तुषार महंत, चिंताराम जगत, संत कुमार बंजारा, रामदास बंजारा, मिथलेश कौशिक सहित बड़ी सख्या में श्रोताजन, ग्रामवासी उपस्थित रहें।