सांकरासांस्कृतिक कार्यक्रम

माँ विंध्यवासिनी मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में अष्टप्रहरी नामयज्ञ संकिर्तन का आयोजन, भाजपा नेता डॉ.सम्पत अग्रवाल ने पूजा-अर्चना कर लिया आशीर्वाद

बसना। ग्राम सपोस में माँ विंध्यवासिनी के मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में अष्टप्रहरी नामयज्ञ संकिर्तन का आयोजन किया गया। जिसके पूर्णाहुति कार्यक्रम में नीलांचल सेवा समिति के संस्थापक एवं नगर पंचायत बसना पूर्व अध्यक्ष भाजपा नेता डॉ.सम्पत अग्रवाल शामिल हुए। उन्होंने माँ विंध्यवासिनी की विधिवत पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिए व क्षेत्र के विकास और खुशहाली की कामना की।

भाजपा नेता डॉ.सम्पत अग्रवाल ने अपने सम्बोधन में कहा कि माँ विंध्यवासिनी जगत की जननी है। जिनकी कृपा व आशीर्वाद मानव पर ही नहीं बल्कि पूरे प्राणियों पर बनी रहती है। ठीक वैसे ही भगवान श्रीकृष्णजी व श्रीराम जी के हरे राम हरे कृष्ण के जाप से जीवन में सुख,समृद्धि और खुशहाली की प्राप्ति होती है। उन्होंने आगे नीलांचल सेवा समिति के द्वारा नर सेवा नारायण सेवा की परिकल्पना को साकार करते निस्वार्थ भाव से किये जा रहे जन सेवा कार्य स्वास्थ्य संबंधी जनसेवा कार्यो जैसे नीलांचल निशुल्क एंबुलेंस सेवा, उपचार सेवा,स्वास्थ्य शिविर, नेत्र जांच शिविर, रक्तदान शिविर, खेल खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने, सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन, मंदिरों का जीर्णोद्धार, पीने योग्य जल की व्यवस्था, शिक्षण संस्थानों में सहयोग, तीर्थ यात्रा इत्यादि जन सेवा कार्यों के बारे में विस्तार से बताया। और अधिक से अधिक नीलांचल सेवा समिति की सदस्यता लेकर सेवा का लाभ लेने एवं अपने ग्रामों के लोगों की सेवा करने के लिए प्रेरित किया। एवं नीलांचल सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित किये जा रहे बसना विधानसभा क्षेत्र स्तरीय युवा खेल महोत्सव के बारे में विस्तार से जानकारी दिये।

इस अवसर पर महाराज देवराज पुरोहित, बरिहा समिति अध्यक्ष दयाराम बरिहा, सर्कल अध्यक्ष जनकराम बरिहा, सर्कल सचिव महेन्द्र बरिहा, शोभाराम बरिहा, बोधराम बरिहा, अर्जुन बरिहा, राजाराम बरिहा, दर्शन बरिहा, साधुराम बरिहा, खिरोधर बरिहा, मिथलेश डडसेना, लक्ष्मी बरिहा, अंजना बरिहा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहें।

JIVAN DAS

भारत अंचल के फाउंडर और ओनर है।संपर्क मो.न.-7354223749

Related Articles

मौसम
BALODA BAZAR Bhantapara
Back to top button