बसनासांस्कृतिक कार्यक्रम

रामचरितमानस कथा में शामिल हुए भाजपा नेता डॉ.सम्पत अग्रवाल

बसना। ग्राम बरोली में अखण्ड संगीतमय श्रीरामचरित मानस कथा में नीलांचल सेवा समिति के संस्थापक एवं नगर पंचायत बसना पूर्व अध्यक्ष भाजपा नेता डॉ.सम्पत अग्रवाल जी शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने भगवान श्रीराम जी की पूजा अर्चना कर क्षेत्र की खुशहाली की कामना की।

भाजपा नेता डॉ सम्पत अग्रवाल ने जनमानस को संबोधित करते हुए कहा कि हमें निरंतर अपने जीवन में प्रभु श्रीराम की कथाओं को सुनना चाहिए, क्योंकि उनकी कथा सुनने से हमारा जीवन धन्य होता है। उन्होंने आगे नीलांचल सेवा समिति के द्वारा नर सेवा नारायण सेवा की परिकल्पना को साकार करते निस्वार्थ भाव से किये जा रहे जन सेवा कार्य स्वास्थ्य संबंधी जनसेवा कार्यो जैसे नीलांचल निशुल्क एंबुलेंस सेवा, उपचार सेवा,स्वास्थ्य शिविर, नेत्र जांच शिविर, रक्तदान शिविर, खेल खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने, सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन, मंदिरों का जीर्णोद्धार, पीने योग्य जल की व्यवस्था, शिक्षण संस्थानों में सहयोग, तीर्थ यात्रा इत्यादि जन सेवा कार्यों के बारे में विस्तार से बताया। और अधिक से अधिक नीलांचल सेवा समिति की सदस्यता लेकर सेवा का लाभ लेने एवं अपने ग्रामों के लोगों की सेवा करने के लिए प्रेरित किया।

मण्डल प्रभारी महेन्द्र प्रधान को दी जन्मदिन की बधाई।

श्री रामचरितमानस कथा कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेता डॉ.सम्पत अग्रवाल ने नीलांचल सेवा समिति गढफुलझर सेक्टर प्रभारी एवं गढफुलझर मण्डल प्रभारी महेन्द्र प्रधान का अंगवस्त्र से सम्मान कर जन्मदिन की बधाई दी।

इस अवसर महाराज भुवनेश्वर वैष्णव,कथावाचक गुनुदास, समिति अध्यक्ष सहनी साव, उपाध्यक्ष निर्मल सिदार, कोषाध्यक्ष मुकेश साव, सचिव टंकेश्वर साव, सह सचिव दीपक साहू, गढफुलझर मण्डल प्रभारी महेन्द्र प्रधान, नीलांचल सेवा समिति कुरचण्डी सेक्टर सह प्रभारी हेमचंद्र साव,सरपंच प्रतिनिधि कमलेश साव, पीआरओ विजय पटेल, अजय साव,जीवन साव, जितेंद्र साव, राजेन्द्र साव, उमेश साव, विकास साव, छोटू महाराज, पवन नायक, रोहितदास, राजेश साव, यशोदा साव सहित बड़ी संख्या रामभक्तों की उपस्थिति रहीं।

JIVAN DAS

भारत अंचल के फाउंडर और ओनर है।संपर्क मो.न.-7354223749

Related Articles

मौसम
BALODA BAZAR Bhantapara
Back to top button