पिथौरासांस्कृतिक कार्यक्रम

बम्हनी (जुनाडीह) : अष्टप्रहरी हरिनाम संकिर्तन नामयज्ञ पूर्णाहुति, भाजपा नेता डॉ.सम्पत अग्रवाल ने पूजन कर क्षेत्र की विकास व खुशहाली की कामना की।

पिथौरा। बसना विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बम्हनी (जुनाडीह) में सुख, समृद्धि और खुशहाली के लिए चैतन्य महाप्रभु के अष्टप्रहरी हरिनाम संकिर्तन नामयज्ञ का आयोजन रखा गया है। यहाँ आयोजित कार्यक्रम के द्वितीय दिवस पूर्णाहुति बैठकी में नीलांचल सेवा समिति के संस्थापक एवं नगर पंचायत बसना पूर्व अध्यक्ष भाजपा नेता डॉ.सम्पत अग्रवाल जी शामिल हुए। उन्होंने विधिवत पूजा अर्चना कर गाँव एवं क्षेत्र की सुख, समृद्धि, विकास और खुशहाली की कामना की।

डॉ.सम्पत अग्रवाल ने संबोधित करते हुए कहा कि हरे कृष्ण, हरे कृष्ण, कृष्ण कृष्ण, हरे हरे, हरे राम हरे राम, राम राम, हरे हरे का जप करने से उत्पन्न भगवान के नाम की ध्वनि आपको सभी व्यक्तिगत चिंताओं से मुक्त करती है और एक बहुत ही सुखद माहौल बना कर रखती है। हरे कृष्ण, हरे कृष्ण, कृष्ण कृष्ण, हरे हरे का जाप करने से स्वास्थ सही रहता है और इसके साथ ही शारीरिक शक्ति में भी बढ़ौतरी होती है। भगवान के नाम के निरंतर स्मरण से याददाश्त बहुत तेज और स्पष्ट हो जाती है। शास्त्रों में कहा गया है की हरे कृष्ण का जाप करने से मनुष्य की आयु बढ़ती है।

उन्होंने आगे नीलांचल सेवा समिति के द्वारा नर सेवा नारायण सेवा की परिकल्पना को साकार करते निस्वार्थ भाव से किये जा रहे जन सेवा कार्य स्वास्थ्य संबंधी जनसेवा कार्यो जैसे नीलांचल निशुल्क एंबुलेंस सेवा, उपचार सेवा,स्वास्थ्य शिविर, नेत्र जांच शिविर, रक्तदान शिविर, खेल खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने, सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन, मंदिरों का जीर्णोद्धार, पीने योग्य जल की व्यवस्था, शिक्षण संस्थानों में सहयोग, तीर्थ यात्रा इत्यादि जन सेवा कार्यों के बारे में विस्तार से बताया। और अधिक से अधिक नीलांचल सेवा समिति की सदस्यता लेकर सेवा का लाभ लेने एवं अपने ग्रामों के लोगों की सेवा करने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर महाराज सुधांशु होता जी, यजमान जयप्रकाश प्रधान, ज्योति प्रधान, ग्राम प्रमुख रुपानंद प्रधान, वकील नाग, भुतपूर्व शिक्षक युएल प्रधान, जनपद सदस्य प्रतिनिधि हेमलाल सिदार, सरपंच उमेश प्रधान, किसान मोर्चा अध्यक्ष नीलमणी बारीक, धनुर्जय प्रधान, नरेश नाग, सह प्रभारी अजय प्रधान, कोषाध्यक्ष गोपाल गडतिया, जोन प्रभारी मनोज प्रधान, बसंत साहू, पुनीत बरिहा, मकरध्वज बारीक, संत कुमार भोई, पीताम्बर प्रधान, तुलाराम प्रधान, कांता पटेल, रत्थू बरिहा, रवि भोई, सुदामा पुरी सहित ग्रामीणजनों सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहें।

JIVAN DAS

भारत अंचल के फाउंडर और ओनर है।संपर्क मो.न.-7354223749

Related Articles

मौसम
BALODA BAZAR Bhantapara
Back to top button