बसना

दो दिवसीय रामायण कथा का आयोजन, कथा रसपान करने शामिल हुए डॉ.सम्पत अग्रवाल।

बसना(छत्तीसगढ़)/अंचल के ग्राम खरोरा में दो दिवसीय श्री राम चरित्र मानस गान का आयोजन रखा गया! जिसमे नीलांचल सेवा समिति के संस्थापक एवं नगर पंचायत पूर्व अध्यक्ष डॉ.सम्पत अग्रवाल कथा रसपान करने शामिल हुए, आयोजन समिति ने सनातन संस्कृति के परंपरा के अनुसार श्रीफल, पुष्पहार व‌‌‌ अंगवस्त्र से सम्मानित किया।

डॉ. सम्पत अग्रवाल ने सम्बोधन मे कहा रामायण कथा के आयोजन से गांव मे सुख समृद्धि बनी रहती है एक दूसरे से भाईचारा बना रहता है शिक्षा मिलती है, रामायण सुनने एवं पढ़ने से घर मे सुख शान्ति और स्नेह बना रहता है एक दूसरे से मित्रता की भावना बना रहता है!
उन्होंने आगे नीलांचल सेवा समिति के द्वारा किए जा रहे जनसेवा कार्य नीलांचल निशुल्क एंबुलेंस सेवा निशुल्क उपचार सेवा स्वास्थ्य शिविर नेत्र जांच शिविर रक्तदान शिविर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन इत्यादि के बारे में बताया एवं अधिक से अधिक नीलांचल सेवा समिति की सदस्यता लेकर लाभ लेने की बात कही।
इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष गजेंद्र साहू, सेक्टर प्रभारी चमरा स्वर्णकार, महाराजजी, ग्राम गौटिया दाऊ साव, उत्तम पारेश्वर, आनंद साव, हीरालाल डड़सेना, नरसिंग डड़सेना,साखाराम डड़सेना, मिठाईलाल साहू, जशवंत डड़सेना, महेंद्र साव,सागर चन्द्र डडसेना, आशाराम डड़सेना,सेतलाल साव, जागेश्वर डडसेना,श्रीधर साव,रुपधर साव, भुनेश्वर डड़सेना,टीकेलाल साव, प्रेमलाल साव,कलपराम यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे।

JIVAN DAS

भारत अंचल के फाउंडर और ओनर है।संपर्क मो.न.-7354223749

Related Articles

मौसम
BALODA BAZAR Bhantapara
Back to top button