
नीलांचल संस्थापक श्री सम्पत अग्रवाल के प्रतिनिधि ने दिलाई 200 लोगों को नीलांचल की सदस्यता
पिथौरा(छत्तीसगढ़)// नीलांचल सेवा समिति के संस्थापक एवं पूर्व नगर पंचायत बसना के अध्यक्ष श्री सम्पत अग्रवाल जी के जनसेवा कार्यों से प्रभावित होकर बरडीपा के 200 ग्रामवासियों नीलांचल की सदस्यता ली।
प्रतिनिधिमंडल और ग्राम वासियों की सहमति से नीलांचल सेवा समिति बरडीपा संचालन के लिए गणपत बरिहा को अध्यक्ष और गजानंद बरिहा को उपाध्यक्ष बनाया गया।श्री अग्रवाल के प्रतिनिधि ने नीलांचल सेवा समिति के सेवा कार्यो के बारे में विस्तार से बताया। स्वास्थ्य से संबंधित आपातकालीन सेवा उपलब्ध कराना पहली प्राथमिकता है। नीलांचल सेवा समिति द्वारा परिचय पत्र बनाया जा रहा है जिससे छत्तीसगढ़ के अत्याधुनिक अस्पतालो में इलाज हेतु सुविधा दी जाएगी। इसी कार्ड के माध्यम से ईलाज की सुविधा तत्काल प्रदाय होगी. गरीब एवं निःशक्तजनों का ईलाज निःशुल्क किया जाएगा। शिक्षा सहित खेलकूद को बढ़ावा देते हुए आमजन की मूलभूत समस्याओं को समाधान करते हुए सम्बन्धित अधिकारी तक पहुचाने का कार्य नीलांचल के सेक्टर प्रभारी व ग्राम प्रमुख द्वारा समस्या हल किया जाएगा।
इस अवसर अश्वनी प्रधान (नीलांचल जनसंपर्क अधिकारी),पदुमलाल(सह सेक्टर),नयन प्रधान (सहयोगी),खिलेश बरिहा(राष्ट्रीय कोच),राजेश चक्रधारी(सह संयोजक),गणपत बरिहा (अध्यक्ष),गजानंद बरिहा (उपाध्यक्ष),लक्ष्मण बरिहा,घुराउ बरिहा,संतराम बरिहा,तरुण बरिहा,प्रताप बरिहा,मधुमंगल पटेल,रामेश्वर यादव,मनीराम यादव,संजय साहू,श्याम लाल,राजू यादव,दिनेश बरिहा,बृजेश यादव,उत्तर बरिहा,रामकुमार बरिहा,सनातन बरिहा,वृंदा यादव,सत्य प्रकाश बरिहा,राजेंद्र बरिहा,सुदर्शन बरिहा,सुकालु बरिहा,दशरथ बरिहा,पतिराम बरिहा,डुलेचंद् बरिहा,सीताराम बरिहा,मनोहर पटेल,देवराज पटेल,,फागुलाल पटेल मौजूद थे।