बसना

नारी शक्ति वंदन अधिनियम समृद्ध भारत के निर्माण का मुख्य स्तंभ बनेगा : डॉ.सम्पत अग्रवाल

बसना। महिला आरक्षण विधेयक लोकसभा में पेश कर दिया गया है। इसे नारी शक्ति वंदन अधिनियम नाम दिया गया है। सोमवार शाम केंद्रीय कैबिनेट की मीटिंग भी हुई। जिसमें केंद्रीय कैबिनेट ने महिला आरक्षण बिल को मंजूरी दे दी है। इस अधिनियम का स्वागत करते हुए नीलांचल सेवा समिति के संस्थापक एवं नगर पंचायत बसना पूर्व अध्यक्ष भाजपा नेता डॉ. सम्पत अग्रवाल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित केंद्रीय कैबिनेट के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान भाजपा नेता डॉ.सम्पत अग्रवाल ने कहा कि इस ऐतिहासिक निर्णय का देश की हर महिलाएं सहर्ष स्वागत कर रही है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम विकसित और समृद्ध भारत के निर्माण का मुख्य स्तंभ बनेगा। भारत की सनातन संस्कृति के अनुरूप “यत्र नार्यस्तु पूज्यंते, रमंते तत्र देवता” को चरितार्थ करते हुए भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक बार पुनः महिलाओं के प्रति अपने सम्मान और उनके सशक्तिकरण के लिए “नारी शक्ति वंदन अधिनियम”को संसद में पेश किया।यह सभी महिलाओं के लिए एक आत्मगौरव का क्षण है। इसके साथ ही भारत की राजनीति का एक स्वर्णिम अध्याय है। महिलाओं के लिए गौरव का विषय है कि नए संसद भवन का शुभारंभ प्रधानमंत्री ने नारी शक्ति को समर्पित करते हुए उसका श्री गणेश किया। महिलाओं के हित, सुरक्षा, अधिकार व सम्मान के लिए केंद्र की मोदी सरकार द्वारा किए जा रहे सराहनीय प्रयासों व ऐतिहासिक निर्णयों व योजनाओं से आज देश की महिलाएं सशक्तिकरण की राह पर अग्रसर है। इस विधेयक से नारी शक्ति को सही मायने में उनका अधिकार मिलेगा। इस ऐतिहासिक अधिनियम को संसद में पेश कर मोदी ने स्पष्ट कर दिया है कि नारी सशक्तिकरण केवल उनका एक नारा नहीं बल्कि संकल्प है।

JIVAN DAS

भारत अंचल के फाउंडर और ओनर है।संपर्क मो.न.-7354223749

Related Articles

मौसम
BALODA BAZAR Bhantapara
Back to top button