बसना

Pithora : भाजपा के चुनाव कार्यालय का शुभारंभ, बसना विधानसभा से प्रत्याशी डॉ.सम्पत अग्रवाल ने विधि-विधान से किया पूजा अर्चना

पिथौरा। बसना विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी डॉ. सम्पत अग्रवाल ने बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में बसना विधानसभा के भाजपा मण्डल पिथौरा में बुधवार को चुनाव कार्यालय का विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर फीता काटकर शुभारंभ किया। साथ ही मां भारती, दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी तैलचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन भी किया गया। इस मौके पर भाजपा प्रत्याशी डॉ सम्पत अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर पार्टी के पक्ष में कार्य करें। उन्होंने कार्यकर्ताओं को चुनाव प्रचार अभियान में तेजी लाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि विकास के मामले में बसना विधानसभा काफी पिछड़ा है। उनकी कोशिश होगी कि चुनाव जीतने के बाद केंद्र सरकार और प्रदेश में बनने वाली भाजपा सरकार की योजनाओं का भरपूर फायदा विधानसभा के लोगों को मिल सके। इस अवसर पर सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में घर-घर जाकर जनसंपर्क अभियान चलाने का संकल्प लिया।

पंडितों से लिया आशीर्वाद, दिया ‘विजयी भव’ का आशीर्वाद

विधानसभा चुनाव में भाजपा ने बसना विधानसभा से डॉ. सम्पत अग्रवाल को प्रत्याशी बनाया है। जिनके चुनाव कार्यालय का शुभारंभ बुधवार को किया गया। भाजपा ने चुनाव कार्यालय का शुभारंभ होटल राधिका के नीचे,बस स्टैंड के पास किया है। इस अवसर पर प्रत्याशी डॉ.सम्पत अग्रवाल ने पंडितों से आशीर्वाद लिया। पण्डितों ने उन्हें ‘विजयी भव’ का आशीर्वाद देकर विधिविधान पूर्वक पूजन कराकर कार्यालय का शुभारम्भ कराया।

कार्यकर्ताओं की मेहनत से जीतेंगे चुनाव: डॉ.सम्पत अग्रवाल

भाजपा प्रत्याशी डॉ. सम्पत अग्रवाल ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत से चुनाव जीतें जाते हैं। भाजपा में हर एक कार्यकर्ता का बराबर सम्मान किया जाता है। बूथ स्तर के कार्यकर्ताओ के पास बहुत ही महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। हम सभी को मिलकर इस चुनाव में पूर्ण बहुमत हासिल कर छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनाना है। और लोगों को केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार के सभी योजनाओं का लाभ दिलाना है।

इस मौके पूर्व प्रदेश मंत्री श्री शंकर अग्रवाल, किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष प्रेमशंकर पटेल, विधानसभा प्रभारी श्री अजय सिंग, मण्डल अध्यक्ष श्री नरेश सिंघल, पूर्व मण्डल अध्यक्ष पिरित राम सूर्य, मण्डल महामंत्री आशीष शर्मा, महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्ष श्रीमती रीना गर्ग, पिछड़ा वर्ग जिला महामंत्री दुलिकेशन साहू, सांसद प्रतिनिधि स्वप्निल तिवारी, युवा मोर्चा महामंत्री सौरभ अग्रवाल, अनुसूचित जनजाति मण्डल अध्यक्ष सतीश ध्रुव, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला महामंत्री राजा खनुजा, भाजपा नेता विक्की सलुजा, बसना जनपद सदस्य ताराचंद साहू,मोर्चा पदाधिकारी, शक्ति केंद्र संयोजक, शक्ति केंद्र प्रभारी, बूथ अध्यक्ष, बूथ प्रभारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्तागण मौजूद रहे।

JIVAN DAS

भारत अंचल के फाउंडर और ओनर है।संपर्क मो.न.-7354223749

Related Articles

मौसम
BALODA BAZAR Bhantapara
Back to top button