
सरायपाली में हुई भाजपा पदाधिकारियों की बैठक… लोकसभा स्तर में होगी जन संपर्क अभियान… भाजपा नेता डॉ.सम्पत अग्रवाल बैठक में हुए शामिल…
सरायपाली। महासमुंद लोकसभा अंतर्गत होने वाले समस्त कार्यक्रम, 30 मई से 30 जून तक किये जाने वाले भाजपा महा जनसंपर्क अभियान एवं केन्द्र सरकार के 9 वर्ष में किये गए जनकल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने के संबंध में चर्चा हेतु सरायपाली के विश्राम गृह में बैठक आहुत की गई थी।
जिसमें मुख्य रूप से नीलांचल सेवा समिति के संस्थापक एवं भाजपा नेता डॉ.सम्पत अग्रवाल, प्रदेश व्यापारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता शंकर अग्रवाल, किसान नेता प्रेम शंकर पटेल, अन्य पिछडा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष व प्रदेश मंत्री कामता पटेल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष रमेश अग्रवाल,पूर्व विधायक विमल चोपड़ा, गढफुलझर मण्डल अध्यक्ष माधव साव, पिथौरा मण्डल अध्यक्ष नरेश सिंघल, बसना मण्डल अध्यक्ष अनिल अग्रवाल, सांकरा मण्डल अध्यक्ष कृष्ण कुमार साहू, पिरदा मण्डल अध्यक्ष हरप्रसाद पटेल,बलौदा मण्डल अध्यक्ष प्रदीप साहू, सरायपाली मण्डल अध्यक्ष उपेन्द्र चौधरी, केदुवाॕ मण्डल अध्यक्ष सँजय डडसेना, भँवरपुर मण्डल अध्यक्ष विद्या चौधरी, जिला सोशल मीडिया नवीन साव मौजूद रहें।