
प्रदेश प्रभारी ओम माथुर का कांग्रेस सरकार पर वार… प्रदेशाध्यक्ष अरूण साव भाजपा जनसंपर्क अभियान प्रभारी अजय चंद्राकार ने राज्य सरकार पर जमकर बरसे… सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ सम्मेलन में शामिल हुए भाजपा नेता डॉ.सम्पत अग्रवाल…
महासमुंद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्ववाली केंद्र सरकार के नौ वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियों को लेकर भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे महा जनसंपर्क अभियान के सिलसिले में भाजपा प्रदेश प्रभारी ओम माथुर सोमवार को महासमुंद लोकसभा क्षेत्र के प्रवास पर हैं। माथुर के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव और मुख्य प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व मंत्री महा जनसंपर्क अभियान प्रभारी अजय चंद्राकर मौजूद रहें। महासमुंद में आयोजित सम्मेलन में नीलांचल सेवा समिति के संस्थापक एवं नगर पंचायत बसना अध्यक्ष भाजपा नेता डॉ.सम्पत अग्रवाल सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ शामिल हुए।
ओम माथुर ने कहा पहले की सरकार सत्ता को व्यक्तिगत लाभ के लिए उपयोग करते थे, लेकिन अब भाजपा की मोदी सरकार देश की उन्नति व देशवासियों की भलाई के लिए सत्ता को माध्यम बन रही है।
जनसमुदाय को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश प्रभारी माथुर ने कहा कि 62 साल तक इस देश में एक परिवार व एक दल ने राज किया, उसके बाद अटल बिहारी वाजपेयी और नरेंद्र मोदी की नेतृत्व वाली सरकार आई जिसने लोकतंत्र को सही मायने में परिभाषा दी। पहले सत्ता को अपने व्यक्तिगत लाभ के लिए उपयोग किया जाता था, लेकिन अब देश की उन्नति व देशवासियों की भलाई के लिए सत्ता माध्यम बन रही है। देश-दुनिया में भारत का मान मोदी जी ने बढ़ाया। प्रत्येक व्यक्ति को केंद्र की योजनाओं का लाभ मिल रहा है। भारत विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है।
अजय चंद्राकर ने कहा कांग्रेस के भ्रष्टाचार से छत्तीसगढ़ को मुक्त कराना है। इससे पूर्व सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष साव ने एक ओर प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र, एक सरकार की 9 वर्षों की उपलब्धियों की चर्चा की तो दूसरी ओर प्रदेश की कांग्रेस सरकार की नाकामियां गिनाई। श्री साव ने कहा कि हर व्यक्ति के पास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की योजनाओं का कोई-न-कोई लाभ पहुंचा है। राज्य सरकार को लबरा सरकार बताते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार ने जो जनता से वादा किया था, उन्हें पूरा नहीं किया। और तो और, केंद्र सरकार की योजनाओं को भी रोक कर रख दिया। राज्य के विकास में कांग्रेस सरकार सबसे बड़ा रोड़ा हैं। शराबबंदी, बिजली बिल हाफ जैसे तमाम झूठे वादे कर कांग्रेस सत्ता में आई थी पर अब जनता सच जान चुकी है।
सम्मेलन में सांसद चुन्नीलाल साहू, पूर्व सांसद चंदूलाल साहू,पूर्व राज्य मंत्री पूनम चंद्राकर, प्रदेश प्रवक्ता व विधायक रंजना साहू, प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मी वर्मा, पूर्व मंत्री चंद्रशेखर साहू, रायपुर संभाग प्रभारी व विधायक सौरभ सिंह, जिला प्रभारी नीलू शर्मा, भाजपा नेता पुरंदर मिश्रा, व्यावसायिक प्रकोष्ठ प्रदेशाध्यक्ष शंकर अग्रवाल, जिला अध्यक्ष शशि पवार, पूर्व विधायक पिंकी शाह व इंदर चोपड़ा, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सरला कोसरिया, जिलाध्यक्ष रुपकुमारी चौधरी,प्रसिद्ध अभिनेता अनुज शर्मा, विक्की सलुजा समेत भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।